18 APRTHURSDAY2024 1:22:45 PM
Nari

ये हैं मस्कारा लगाने के सही टिप्स, जो अाएंगे आपके काम

  • Updated: 21 Apr, 2017 01:45 PM
ये हैं मस्कारा लगाने के सही टिप्स, जो अाएंगे आपके काम

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : आंखों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आंखों का सही मेकअप चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। जब बात आंखों की हो रही है तो मस्कारा के बिना मेकअप अधूरा रह जाता है। इससे पलकों को घना और लंबा बनाया जा सकता है जिससे आंखे काफी आकर्षक लगती हैं। वैसे तो मस्कारा लगाना काफी आसान है लेकिन कुछ महिलाएं इसे लगाते समय कुछ छोटी-मोटी गल्तियां कर देती हैं जिससे आंखों का मेकअप खराब हो जाता है। ऐसे में मस्कारा लगाने के लिए कुछ आसान और जरूरी टिप्स अपनाने चाहिए।

पलकों को नीचे रखें
अधिकतर महिलाएं मस्कारा लगाते समय पलकों को ऊपर कर लेती हैं जोकि एक दम गलत तरीका है। हमेशा मस्कारा लगाते वक्त नीचे की और देखें जिससे इसे लगाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

पाउडर लगाएं
पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए मस्कारा का एक कोट लगाएं और पलकों पर हल्का-सा पाउडर लगाएं। इसके बाद दोबारा मस्कारे का एक और कोट लगाने से यह ज्यादा घनी और सुंदर दिखेंगी। इस तरह लंबे समय तक मस्कारा लगा रहेगा।

सही दिशा
मस्कारा लगाने के कई तरीके होते हैं। कुछ महिलाएं मस्कारा ब्रश को वर्टिकल दिशा में इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसे हॉरिजोंटल दिशा में लगाने से लैशेज अलग-अलग नजर आएंगी और आंखे ज्यादा अट्रैक्टिव लगेंगी।

रंग
कुछ महिलाओं के सिर के बाल भूरे या ग्रे होते हैं तो ऐसे में उन्हें आंखों के लिए भी उसी रंग का मस्कारा यूज करना चाहिए। इससे आंखों को एक अलग लुक मिलेगी।

मेकअप
कई बार मस्कारा लगाने से पलकें भारी हो जाती हैं जिस वजह से आंखे साफ करनी पड़ती हैं। ऐसे में चेहरे का मेकअफ भी खराब हो जाता है और आंखे भी काली हो जाती है। इसलिए जब मस्कारा अच्छे से सूख जाए तो एयरबर्ड की मदद से पलकों पर एक्सट्रा मस्कारा हटा दें।

कलरफुल  मस्कारा
आंखों को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए दो रंग के मस्कारा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ब्लू और ब्लैक रंग का मस्कारा यूज करें। मस्कारा लगाने के लिए लैशेज पर पहले ब्लू मस्कारा का एक कोट लगाएं फिर उसके ऊपर ब्लैक कोट लगाएं इससे पलकें ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।

कार्डबोर्ड का इस्तेमाल
सही ढंग से मस्कारा लगाने के लिए एक कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए लैशेज के नीचे एक साफ कार्ड रखें और फिर मस्कारा अप्लाई करें। इससे लैशेज पर सही तरीके से मस्कारा लगेगा। इसी तरह नीचे की लैशेज पर भी मस्कारा का कोट लगाएं।

 

Related News