25 APRTHURSDAY2024 4:03:36 AM
Nari

ये हैं दुनिया की 6 सबसे गर्म जगहें, गर्मियों में न करें यहां की सैर

  • Updated: 05 Apr, 2018 04:42 PM
ये हैं दुनिया की 6 सबसे गर्म जगहें, गर्मियों में न करें यहां की सैर

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे गर्मी का पारा भी बढ़ता ही जा रहा है। बहुत से लोग इस मौसम में ठंडी-ठंडी जगह घूमने का प्लान बनाते है लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे गर्म जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अपनी भंयकर गर्मी के लिए मशहूर इन जगहों पर भूलकर भी घूमने का प्लान न बनाएं। गर्मियों में इन जगहों पर इंसान तो क्या जानवरों का भी जिंदा रहना नामुमकिन हो जाता है। आइए जानते है अपनी तपती गर्मी के कारण मशहूर दुनिया की 6 सबसे गर्म जगहों के बारे में।
 

1. ईरान, दश्त-ए-लुत
अगर आप ईरान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के दश्त-ए-लुत शहर में भूलकर भी न जाएं। गर्मियों में यहां का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। दुनिया के इस सबसे गर्म शहर में बैक्टीरिया तक नहीं बच पाता।

PunjabKesari

2. ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड
अमेरिका कैलिफोर्निया की डेथ वैली के नाम से मशहूर क्वींसलैंड में भूलकर भी इस मौसम में न जाएं। गर्मियों में यहां का पारा 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

PunjabKesari

3. चीन, फ्लेमिंग माउंटेन
गर्मियों में हर कोई चीन घूमने का प्लान तो जरूर बनाता है लेकिन यहां के फ्लेमिंग माउंटेन में जाना आपको भारी पड़ सकता है। गर्मियों में इस शहर का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है।

PunjabKesari
 
4. मैक्सिको, केव ऑफ द क्रिस्टल
मैक्सिको के इस शहर को देखकर धोखा न खाएं। इसे भी दुनिया के सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है। मैक्सिको केव ऑफ द क्रिस्टल शहर का तापमान गर्मियों में 58 डिग्री सेल्सियस तक होता है।

PunjabKesari

5. लीबिया, अल-अजीजियाह
लीबिया का अल-अजीजियाह शहर बेहद गर्म शहरों में से एक है। गर्मियों में यहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। क्योंकि यहां का पारा करीब 48 डिग्री सेल्सियस तक होता है।

PunjabKesari

6. अफ्रीका, डेलोल
इस द्वीप की खूबसूरती देखकर धोखा न खाएं। गर्मियों में यहां का तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जोकि किसी इंसान तो क्या जानवर के लिए भी सह पाना मुश्किल है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News