25 APRTHURSDAY2024 7:40:16 PM
Nari

ब्रेकअप गम से उभरने के लिए लड़कियां करती है ये 7 काम

  • Updated: 10 Apr, 2018 11:28 AM
ब्रेकअप गम से उभरने के लिए लड़कियां करती है ये 7 काम

कोई भी कपल रिश्ता तोड़ना नहीं चाहता लेकिन अगर रिश्ते में बेईमानी आ जाए तो यह टूट ही जाता है। लड़का हो या लड़की, हर किसी को दिल टूटने पर दर्द तो होता ही है लेकिन इस दर्द से उबरने का इनका तरीका अलग-अलग होता है। ब्रेकअप गम से उबरने के लिए जहां लड़के शराब पीना शुरू कर देते हैं, वहीं लड़कियां इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके आजमाती है। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लड़कियां क्या-क्या करतीं है। बेशक लड़कियां इस गम से उबरने के लिए लड़कों की तरह शराब न पीती हों लेकिन इनके तरीके जानकर आप भी लड़कियों की तारीफ करने लगेंगे।
 

1. शॉपिंग करना
दिल टूटने के गम से उबरने के लिए लड़कियां अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करना पसंद करती हैं। अपनी पसंद की चीजें खरीदने से उनका स्ट्रेस कम हो जाती है। कुछ लड़कियां तो इस गम से उबरने के लिए स्पा, पार्लर और जिम में भी अपना टाइस स्पेंड करती हैं।
 

2. अपने एक्‍स को फोन करना
ब्रेकअप होने पर भी लड़कियों के दिल में रिश्ता जुड़ने की उम्मीद रहती है। इसी कारण वह अपने एक्स को फोन करने की कोशिश करती है लेकिन करती नहीं। कुछ लड़कियां तो अपना दिल बहलाने के लिए अपने एक्स की सोशल प्रोफाइल को बार-बार चेक करती रहती हैं।
 

3. मन आते हैं ऐसे सवाल
अगर कोई लड़का ब्रेकअप करता है तो लड़की को उसके कारण पर विश्वास नहीं होता। ऐसे में उनके मन में यही सवाल आता है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। वह जानना चाहती है कि उसके एक्स ने उसे किस लड़की के लिए छोड़ा या इसका असली कारण क्या था?
 

4. पार्टनर को नीचा दिखाना
ज्यादातर लड़कियां अपने ब्रेकअप पर विश्वास नहीं कर पाती, जिसके कारण उन्हें धक्का लगता है। ऐसे में अपने इस गम से उबरने के लिए लड़कियां अपने एक्‍स को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं।
 

5. अपने पार्टनर को जलाना
अपने पार्टनर को जैलेस फील करवाने के लिए लड़कियां खुद पर ध्यान देती हैं। इसके अलावा वह सोशल साइट्स भी एक्टिव रहती है, ताकि उनका पार्टनर यह देखकर जैलेस फील करें। पार्टनर को जलाने के लिए लड़कियां सोशल एक्टिविटी बढ़ा देती हैं।
 

6. पति की तलाश
अपने ब्यॉयफ्रैंड से ब्रेकअप होने के बाद लड़कियां अपने लिए पति की तलाश करने लगती हैं। वह जानना चाहती हैं कि आखिर वो कौन है जो उसे पूरी तरह समझेगा और वाकई में ऐसा कोई है भी या नहीं।
 

7. पर्सनैलिटी के हिसाब से काम करना
ब्रेकअप गम से उबरने के लिए हर लड़की अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से काम करती हैं। मगर एक ऐसा काम भी है जो हर लड़की जरूर करती है। वह है सोशल साइट्स पर अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड को ब्‍लॉक करना। हालांकि समय के साथ ही वह उन्हें अनब्‍लॉक भी कर देती हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News