19 APRFRIDAY2024 1:45:08 PM
Nari

ये हैं वो 7 सेलेब्‍स, जिन्‍होंने अपने फैंस से की शादी

  • Updated: 04 May, 2018 12:51 PM
ये हैं वो 7 सेलेब्‍स, जिन्‍होंने अपने फैंस से की शादी

शादी हर किसी की जिंदगी का बहुत ही अहम फैसला होता है। हर कोई अपने लिए एेसा लाइफ पार्टनर चाहता है जो उसको बहुत प्यार करता हो। अगर बात फिल्मी सितारों की करें तो एेसे बहुत से एक्टर-एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने फैंन्स से शादी की है। इतना ही नहीं उनके साथ एक अच्‍छी खुशहाल जिंदगी का आनंद भी लिया है। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे।  


1. मुमताज और मयूर माधवानी

PunjabKesari
मुमताज अपने जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में  से एक थी। कई हिट फिल्में देने के बाद जब बात शादी की आई तो उन्होंने किसी एक्टर को नहीं बल्कि बिजनेस टइकून मयूर मधवानी को चुना। मयूर मुमताज के बहुत बड़े फैन थे। साल 1974 में मुमाताज नें अपने अपने दीवाने से शादी कर ली। 


2. दिलीप कुमार और सायरा बानो

PunjabKesari
सायरा बानो दिलीप कुमार को महज 12 साल की उम्र में ही चाहने लगी थी। दिलीप कुमार को भी वह बहुत अच्छी लगती थीं। एक दिन उन्होंने सायरा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वह भी इस प्रपोजल के लिए मना नहीं कर पाई। जब उनकी शादी हुई तो सायरा महज 22 साल की थी और दिलिप कुमार 44 साल के थे।


3. जितेंद्र और शोभा कपूर

PunjabKesari
जितेंद्र कुमार ने भी अपने सबसे बड़ी फैन ब्रिटिश एयरवेज की एयर होस्टेस शोभा से शादी की थी। वह दोनों 1972 ई में शादी के बंधन में बंधे थे। 


4. राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

PunjabKesari
डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी। जब इस बात का पता राजेश खन्ना को लगा तो उन्होंने शादी के लिए डिंपल को प्रपोज कर दिया। वह भी इस प्रपोजल को ठुकरा नहीं पाई। डिंपल ने खुद से 1 साल छोटे राजेश खन्ना से शादी की थी। 


5. माधुरी दिक्षित और डॉक्टर नैने

PunjabKesari
खूबसूरत मुस्कुराहट की मालकिन माधुरी दिक्षित ने भी अपने फैन डॉक्टर नैने को अपना जीवन साथी चुना था। 


6. आमिर खान और किरण राव

PunjabKesari
आमिर खान ने भी अपनी फैन किरण राव से शादी रचाई है। कहा जाता है कि जब किरण राव 14 साल की थीं, तब उन्होंने आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी थी। इसके बाद वह उनकी दीवानी हो गईं। 

 

7. ईशा देओल और भरत तख्तानी

PunjabKesari
ईशा देओल और भरत तख्तानी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। भरत महज 13 साल की उम्र से ही ईशा को प्यार करते थे। आखिर साल 2012 में दोनों की शादी हो गयी और आखिर साल 2012 में दोनों की शादी हो गयी और आज वह एक बच्चे के माता-पिता हैं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News