18 APRTHURSDAY2024 9:01:15 PM
Nari

समर वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं ये 7 जगहें, गर्मी में भी लें ठंडक का मजा

  • Updated: 07 May, 2018 12:13 PM
समर वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं ये 7 जगहें, गर्मी में भी लें ठंडक का मजा

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ठंडी-ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जोकि आपके समर वेकेशन को मजेदार और यादगार बना देंगे। इन खूबसूरत और ठंडी जगहों पर आप अपनी फैमिली के साथ मजे से बिना किसी टेंशन के साथ घूम सकते हैं। तो चलिए जानते है कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जोकि गर्मी में भी आपको ठंडक का अहसास कराएंगे।
 

1. अमेरिका, अलास्का
गर्मियों में ठंडक, समुद्र और प्रकृति का मजा लेने के लिए आप अलास्का भी जा सकते हैं। इस शहर की खूबसूरती आपको ट्रिप को इतनी मजेदार बना देगी की आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

PunjabKesari

2. ग्रीनलैंड
ग्लेशियरों और पहाड़ों से घिरे इस शहर में आपको बिल्कुल भी गर्मी का अहसास नहीं होगी। यहां चारों तरफ फैली हरियाली टूरिस्ट के आकर्षण का मुख्य कारण है। इसके अलावा आप यहां गर्मियों में भी आइसबर्ग बोट राइड का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

3. उलानबातर, मंगोलिया
गर्मियों में घूमने के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट जगह है। गर्मियों में भी इस शहर की सड़के बर्फ से ढकी रहती है और यहां तापमान हमेशा -16°C तक रहता है। गर्मियों में चिल करने के लिए आप यहां जा सकते है।

PunjabKesari

4. रूस, ओमेकॉन टाउन
रूस के इस ओमेकॉन टाउन को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। इतनी ठंडी होने के बावजूद भी यहां पर इंसान रहते है। वैसे रोजाना इस गांव का तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों में घूमने के लिए यह बी बिल्कुल परफेक्ट जगह है।

PunjabKesari

5. कनाडा, केप ब्रेटन
कनाडा यह खूबसूरत शहर भी गर्मियों के मौसम में ठंडा रहता है। एनिमल्स लवर के लिए यह शहर बिल्कुल परपेक्ट है। आप यहां नेशनल पार्क कई प्रजाति के जानवर और पक्षी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां वॉटरफॉल और खूबसूरत पहाड़ों का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

6. फिनलैंड
इस छोटे से देश में ज्यादातर इमारतें लकड़ी की बनी हुई है। 50 हजार की अबादी वाले इस देश में आप कला, संग्रहालयों और 140 स्पो‌र्ट्स क्लबों का मजा ले सकते है। इसके अलावा यहां पर इस शांत देश को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर करीब 2 लाख झीलें है, जोकि बेहद खूबसूरत है। इस देश में एक ऐसा गोल्फ कल्ब जिसका आधा होल्स एक देश में हैं तथा आधा दूसरे देश में है।

PunjabKesari

7. डेनमार्क
यह देश प्राकृतिक सुंदरता, ईमानदारी,सास्कृति और बढ़िया लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी इस देश की और भी बहुत सी खास बातें हैं। दूसरे देशों की सहायता करनेे में भी यह देश सबसे आगे है। टूरिस्टो के लिए तो यह खास जगह है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News