25 APRTHURSDAY2024 11:06:55 PM
Nari

भारत में नहीं, ये हैं विदेशों में बने 7 मशहूर धार्मिक स्थल

  • Updated: 11 Mar, 2018 12:07 PM
भारत में नहीं, ये हैं विदेशों में बने 7 मशहूर धार्मिक स्थल

भारत में बहुत से प्राचीन मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दुनियाभर में अलग-अलग आस्था के अनुसार मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे आदि धर्म स्थल है, जहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ जाते हैं। मगर आज हम आपको भारत नहीं बल्कि विदेशों में बने बेहद खूबसूरत और मशहूर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। विदेशों में बने ये मंदिर हर धर्म से संबंधित है। तो चलिए जानते है विदेशों में ऐसे कुछ फेमस, भव्य और खूबसूरत मंदिर, जहां आप घूमने के लिए जा सकते है।
 

1. थाईलैंड, वाट रोंग खुन
अपनी वास्तुकला के लिए मशहूर इस मंदिर में आप हिन्दू और बौद्ध धर्म कला संगम देख सकते हैं। इस हिंदू और बौद्ध मंदिर के ग्रांउंड में हरा-भरा गार्डन, गोल्डन टॉयलेट, स्वच्छ जल का तालाब और सफेद प्रतिमाएं पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

PunjabKesari

2. इटली, सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च 
इस चर्च को दुनिया की सबसे बड़ी चर्च माना जाता है। बेहद खूबसूरत इस चर्च को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। इस चर्च के अद्भुत कलाकारी को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

PunjabKesariPunjabKesari

3. चीन, द टेंपल ऑफ हेवन
चीन के बीजिंग शहर में बने द टेंपल ऑफ हेवन का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां कई धर्म परंपराओं के अनुसार पूजा की जाती है। धामिर्क मान्यताओं के लिए मशहूर इस मंदिर की खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है।

PunjabKesari

4. म्यांमार, स्वेडगन पगोडा
म्यांमार के यंगुन में स्थित यह मंदिर भारत में बने गोल्डन टेंपल की ही तरह है। 98 मीटर ऊंचे इस मंदिर को बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है। इस मंदिर से आप खूबसूरत प्रकृतिक नजारे का भी मजा ले सकते है।

PunjabKesari

5. इंडोनेशिया, प्रम्बनन मंदिर
इंडोनेशिया में बने इस इकलौते मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी की प्रतिमाएं एक साथ मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर भी धार्मिक कहानियां और शानदार नक्काशियां उकेरी गई है।

PunjabKesari

6. अबू धाबी, शेख जायद ग्रैंड मस्जिद
यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) की राजधानी अबी धाबी में स्थित यह मस्जिद वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसके अलावा इस मंदिर में आप ऐतिहासिक और आधुनिक कला के बेजोड़ नमूने भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

7. मास्को, सेंट बेसिल्स कैथेड्रल
मॉस्को शहर में स्थित वास्तुकला के हिसाब से बनी यह चर्च बेहद खूबसूरत है। इस चर्च के टॉवर को अलग-अलग रंगों से बनाया गया है, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News