25 APRTHURSDAY2024 6:49:41 PM
Nari

घूमने के लिए भारत से सस्ते हैं ये 7 देश!

  • Updated: 04 Apr, 2017 01:17 PM
घूमने के लिए भारत से सस्ते हैं ये 7 देश!

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): विदेश में घूमने का सपना हर किसी का होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए बजट भी भारी होना चाहिए। ज्यादा पैसे खर्च होने के कारण भी लोग अपना घूमनेे का मन भी बदल लेते हैं। इसके बाद हम यह सोचते हैं कि काश किसी ऐसी जगह जाया जाएं जो विदेश में भी हो और जहां पर भारतीय पैसे की कीमत भी ज्यादा हो। आप भी इसी तरह कुछ सोच रहे हैं तो हम आपकी परेशानी का हल कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जहां की करंटी का रेट इंडियन रूपय से कम हैं। 

1. बोलीविया
घूमने के लिए बोलीविया बहुत अच्छी जगह है। यहां पर कुदरती नजारे,होटल,जंगल और नदी के नजारे बहुत खूबसूरत हैं। बोलविया के Rurrenabaque शहर में हॉट स्प्रिंग की खूूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। बोलविया में 1 रूपय की कीमत  0.11 बोलिवियानो के बराबर है।

2.पैरागुए
पैरागुए को दुनिया का सबसे सस्ता देश माना जाता है। यहां पर 1 पैरागुएन गुएरानी की कीमत 0.014 भारतीय रूपए है।

3.कोस्टा रिका
यहां पर खाने का सस्ते में लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हैं। यहां पर 1 रूपय की कीमत 8.15 कोलोंस है।

4.बेलारूस़
बलारूस की करंसी का नाम रूबल है। भारतीय रूपय के मुकाबले 1 रूबल की कीमत 216 रूबल है। यहां की खूबसूरती पर्यटको को खूब आकर्षित करती है। 

5.श्री लंका
श्री लंका में कुदरती खूबसूरती का खजाना है। यहां पर आप P सिगिरिया, एडम्स पीक और मार्वल के अलावा और भी बहुत सी खूबसूरत जगह देख सकते हैं। 1 रूपय के हिसाब से श्रीलंकन रूपए की कीमत 2.08 है।

6.कम्बोडिया
यहां पर अंकोरवाट नाम का बहुत बड़ा हिंदू मंदिर है। इसके अलावा यहां पर घूम कर आप बहुत जानकारी ले सकते हैं। कम्बोडिया के 63.93 रीएल भारत के 1 रूपए के बराबर हैं। 

Related News