24 APRWEDNESDAY2024 5:18:48 AM
Nari

लाइफ में एक बार जरूर घूम लें ये 7 खूबसूरत जगहें

  • Updated: 07 May, 2018 04:23 PM
लाइफ में एक बार जरूर घूम लें ये 7 खूबसूरत जगहें

इसमें कोई शक नहीं कि दुनिया में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें है। वीकेंड ट्रिप प्लान करते समय भी आप खूबसूरत जगहों की तलाश में रहते हैं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा। जब आप इन शहरों में पहुंचेंगे तो आपका मन यहां एक बार घूमने से नहीं भरेगा और आप बार-बार यहां आना चाहेंगे। तो चलिए जानते है दुनिया के इन सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में।
 

1. रोम
रोम दुनिया के सबसे खूबसूरत और रोमांचक शहरों में से एक है। रोम में प्राचीन सभ्यता के देखने के साथ-साथ खाने की बैस्ट डिशेज भी मिलती है। यह शहर नेशनल रोमन म्यूजियम, पैलेटिन हिल, ट्रेवि फाउंटेन, वास्तुकला, चर्च और पार्कों के लिए दुनियाभर में फेमस है।

PunjabKesari

2. सिंगापुर
एशिया के सबसे अमीर देशों में से एक सिंगापुर 63 द्वीपों का समूह है। आज के समय में यह शहर दुनिया का सबसे हरा भरा तथा प्रदुषण मुक्त शहर बन चुका है। सिंगापुर में आप नाइट लाइफ, चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ऑर्चर्ड रोड, सिंगापुर नदी, विवो शहर, पार्क, म्यूजियम और जू घूम सकते हैं। इसके अलावा प्रकृति का मजा लेने के लिए भी आपको यहां बहुत-सी जगहे मिल जाएगी।

PunjabKesari

3. मलेशिया
खूबसूरती के मामले में मलेशिया भी कम नहीं है। आप इस शहर की खूबसूरती देखने के साथ-साथ इपोह पेराक, कुआला लुम्पुर, सरवाक मंदिर, पहांग पार्क, नेगेरी सेम्बलान नदी देख सकते हैं। आप यहां अंडरवॉटर डाइविंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा मलेशिया के लैंगकावी स्काई ब्रिज से आप प्राकृतिक नजारों का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

4. थाईलैंड
थाइलैंड में घूमने-फिरने के लिए बहुत-सी खूबसूरत जगहें है। आप यहां वाट रोंग खुन मंदिर, कोह सॅमुई द्वीप, छोटे-छोटे टापू और थाई मसाज का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक पार्क, बैंकाक का ग्रैंड पैलेस, फ्लोटिंग मार्किट, एलिफेंट नेचुरल पार्क और बो सांग छाता गांव देख सकते हैं। इसके अलावा आप थाइलैंड में चियांग माई संडे नाईट वॉकिंग स्ट्रीट भी घूम सकते हैं।

PunjabKesari

5. कोरिया
साउथ कोरिया में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की फेमस सनराइस पीक देखना भूलें। इसके अलावा आप यहां की गोगजी बीच, ग्वांगन ब्रिज, दरंगे गांव, Seorak माउंटेन और जाजू द्वीप में घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के खाने का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

6. जापान
जापान ठंडा होने के साथ-साथ काफी साफ-सुथरा देश भी है। आप यहां तोदैइजी टेम्पल, गोकुदेनी मंकी पार्क, माउंट फिजी, गोल्डन पवेलियन और हाइम जी कैसल देख सकते हैं। आप अपनी फैमिली के साथ जापान के टोक्यो शहर में स्थित डिजनीलैंड में भी घूम सकते हैं। इसके अलावा जापान में एफिल टॉवर की तरह डिजाइन किया गया टोक्यो टावर भी घूमने के लिए काफी फेमस है।

PunjabKesari

7. वेनिस
पानी के बीचो-बीच बने इस शहर की खूबसूरती देखने के बाद आपका मन यहां से वापस लौटने का नहीं करेगा। यहां का रैगाटा खेल भी पर्यटकों के आकर्षण का सबसे मुख्य केंद्र है। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आप एक साथ कई नहरे देख सकते हैं। सुकून से ओर नेचुरल खूबसूरती के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह शहर बिल्कुल परफेक्ट है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News