24 APRWEDNESDAY2024 5:17:55 PM
Nari

आसमान को छूती दुनिया की 6 सबसे ऊंची इमारतें

  • Updated: 12 Sep, 2017 12:42 PM
आसमान को छूती दुनिया की 6 सबसे ऊंची इमारतें

दुनिया में कई बड़े देश हैं और यहां बहुत-सी खूबसूरत बिल्डिंगें बनी हुई हैं। पहले तो सिर्फ अमेरिका में ही ऊंची बिल्डिंगें थी लेकिन आज दुनिया के कई देशों में आसमान को छूती इमारतें हैं। इन ऊंची बिल्डिंगों को देखकर तो एक बार चक्कर ही आ जाए। आइए जानिए दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग के बारे में

1. बुर्ज खलीफा
दुबई में कई ऊंची इमारतें हैं लेकिन यहां की बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस इमारत की ऊंचाई 2717 फीट है और इसका निर्माण कार्य 2010 में पूरा हुआ।
PunjabKesari
2. शंघाई टावर
चीन के शंघाई शहर में बनी यह इमारत 2073 फीट ऊंची है और 2015 में इसका काम पूरा हुआ।
PunjabKesari
3. मक्का रॉयल क्लॉक टावर 
सउदी अरब का सबसे मशहूर शहर मक्का का यह टावर बहुत ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 1972 फीट है।
PunjabKesari
4.  वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 
अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में मौजूद यह बिल्डिंग 1776 फीट ऊंची है। इसका निर्माण कार्य 2014 में पूरा हुआ था।
PunjabKesari
5. इंटरनैशनल कॉमर्स सेंटर
2010 में बनी हॉन्ग कॉन्ग की इस इमारत की ऊंचाई 1588 फीट है।
PunjabKesari
6. शंघाई वर्ल्ड फाइनैंशल सेंटर
चीन के शंघाई शहर में यह सेंटर 1614 फीट ऊंचा है और इसे 2008 में बनाया गया था।
PunjabKesari



 

Related News