मासिक धर्म का न आना : सभी महिलाओं को महीने के 7 दिन पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं लेकिन कुछ लड़कियों को सही समय पर माहवारी नहीं आती या अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। पीरियड्स समय पर ना आने की वजह से शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो जाती हैं और इससे आगे चलकर इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो जाती है। पीरियड्स अनियमित होने के कारण जिसके बारे में सभी महिलाओं को जरूर पता होना चाहिए।
1. तनाव
भागदौड़ भरी इस जिदंगी में महिलाओं को काफी स्ट्रैस हो जाता है। लंबे समय तक तनाव लेने की वजह से शरीर में एस्ट्रोजन और कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगते हैं जिससे माहवारी अनियमित हो जाती है।
2. थायराइड
थायराइड की समस्या होने पर शरीर में हार्मोन असतुंलित हो जाते हैं जिसका सीधा असर पीरियड्स पर पड़ता है। इससे पीरियड्स इररैगुलर हो जाते हैं।
3. डायबिटीज
जिन महिलाओं को डायबिटीज होती है उन्हें भी अनियमित पीरियड्स की समस्या हो जाती है। डायबिटीज की वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे हार्मोन असतुंलित हो जाते हैं।
4. गर्भनिरोधक गोलियां
जो महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती हैं उन्हें भी पीरियड्स मिस होने की समस्या हो जाती है।
5. बढ़ती उम्र
बढ़ती उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज की समस्या हो जाती है जिससे पीरियड्स मिस होने लगते हैं।
6. मोटापा
अधिक मोटापे की वजह से शरीर में हार्मोन असतुंलित हो जाते हैं जिससे पीरियड्स में देरी हो जाती है।