25 APRTHURSDAY2024 9:37:54 PM
Nari

ये 6 आहार कंट्रोल में रखेंगे आपका हाई ब्लड प्रैशर

  • Updated: 20 Jan, 2018 02:03 PM
ये 6 आहार कंट्रोल में रखेंगे आपका हाई ब्लड प्रैशर

हाई ब्लड प्रेशर का उपचार : उच्च रक्तचाप, जिसे हम हाई ब्लड प्रैशर या हाइपरटैंशन के नाम से जानते हैं। आज हर 5 में से 3 शख्स इस बीमारी की चपेट में हैं। धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। दबाव की इस वृद्धि के कारण, रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिये दिल को सामान्य से अधिक काम करने की आवश्यकता पड़ती है। जिससे ब्लड प्रैशर बढ़ जाता है। इसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो किडनी की समस्या, अांखों की रोशनी कम, स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं। हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में करने के लिए लोग तरह तरह की दवाइयां और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन इसे नियमित डाइट की मदद से भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। आज हम आपको ऐसी 6 भोजन आहार बताते हैं जिसका सेवन करने से दिल को पर्याप्त मात्रा में खून मिलेगा और उच्चरक्तचाप कंट्रोल होगा।

 

1. आॅटस 
अगर आप हाइपरटैंशन से पीड़ित है तो आपको नाश्ते में फाइबर से भरे हुए आॅटस का एक बाउल बहुत फायदा देगा। उच्च रक्तचाप के साथ ही यह शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और दिल की कई बीमारियों को ठीक करता है।

 

2.अनार
अनार में कई बीमारियों को दूर करने के गुण हैं। व्यक्ति को लगातार दो हफ्तों तक अनार के जूस का एक गिलास शाम के समय दिया जाए तो बी.पी कंट्रोल होने लगता है।

 

3.चुकंदर
इसे अगर आप अपने डाइट में नहीं शामिल करते तो अब स्थान देना शुरू करें क्योंकि इसमें नाइट्रेट होता है और जिससे इसके एक गिलास जूस लेने के बाद एक ही घंटे में उच्चरक्तचाप नियंत्रित होने लगता है।

 

4.डार्क चाॅकलेट
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते है, जिसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ‘डार्क चॉकलेट’ शरीर में उसी तरह से असर करता है, जैसे रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए ली जाने वाली कोई दवा असर करती है।

 

5.लहसुन
इसमें हाई ब्लड प्रैशर को ठीक करने के बहुत गुण पाए जाते है। लहसुन का सेवन करने से भी उच्चरक्तचाप नियंंत्रित रखा जा सकता है।

 

 

Related News