19 APRFRIDAY2024 12:29:23 PM
Nari

किचन की इन 5 सफेद चीजों से पाएं बेदाग और गौरी त्वचा

  • Updated: 03 Mar, 2017 12:24 PM
किचन की इन 5 सफेद चीजों से पाएं बेदाग और गौरी त्वचा

ब्यूटीः हर लड़की चाहती है कि उसका रंग गौरा हो और वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन क्या आप जानते यह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स कभी-कभी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। दरअसल, इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में कई तरह के कैमिकल मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। इन सब की जगह ऐसे में वे ये भूल जाती हैं कि खूबसूरत त्‍वचा पाने के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स ऐसे भी हैं जो आपके किचन में ही मौजूद हैं। किचन में ऐसी ही पांच सफेद चीजें हैं जो आपकी खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि वह पांच सफेद चीजें क्‍या हैं।

 

1. चीनी (गौरी त्वचा)

सबसे पहले एक कटोरी चीनी में थोड़ा जैतून का तेल और नींबू का रस मिला लें। इसे अच्छे से मिलाकर इसका एक मिक्षण तैयार कर लें। अच्छे से मिलाने के बाद आप उसे अपनी त्‍वचा पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

2. बेकिंग सोडा (दाग-धब्बे, झुर्रियां, पिंपल्स)

एक छोटे चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिला लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 2-3 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

3. दही (ग्लोइंग स्किन)

एक बड़ा चम्‍मच दही, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस, इन तीनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

4. नमक (फेस स्क्रब)

एक चम्मच नमक में एक चम्मच ऑलिव ऑयल को मिला लें। अब इसे लेकर हल्के हाथों से अपने चेहरे को स्क्रब करें। थोड़ी देर करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5. कच्‍चा दूध(टैनिंग, डार्क सर्कल्‍स)

सबसे पहले कच्चे दूध में थोड़ी हल्दी मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

Related News