25 APRTHURSDAY2024 8:27:41 AM
Nari

भारत की ये 5 जगहें जो हैं बड़ी ही रहस्मयी!

  • Updated: 08 Jun, 2017 11:18 AM
भारत की ये 5 जगहें जो हैं बड़ी ही रहस्मयी!

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने का मजा अलग ही होता है। कुछ लोग सिर्फ घूमने की बजाए एंडवेंचर के भी शौकिंन होते हैं लेकिन इन जगहों पर बच्चों और परिवार के साथ जाने से परेशानी हो सकती है। एंडवेंचर के लोग अपने इस शौंक को पूरा करने के लिए नई से नई जगहों की तलाश में रहते हैं। जहां पर मस्ती भी हो जाए और कुछ देखने को भी मिले। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो रोमांच और रहस्य से पूरी तरह भरी पड़ी हैं। 

1. दमस बीच, गुजरात
गुजरात का यह बीच डुमस नाम से भी जाना जाता है। यह जगह घूमने के लिए बहुत अच्छी है। यहां पर आप मस्ती के साथ रोमांच का भी मजा ले सकते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर भूत-प्रेतों का बसेरा है। रात को यहां पर कोई भी रूकना नहीं चाहता। स्थानीय लोग तो यहां दिन में आने के लिए भी कतराते हैं। 

2. भानगढ़, राजस्थान
एशिया की खौफनाक जगहों में राजस्थान के अलवर जिले में बना भानगढ़ का किला भी है। यह बहुत पुराना किला है और शाम को सूरज ढलने के बाद लोग इसके आस-पास भी नहीं आते। 

3.  डाउ हिल, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का डाउ हिल इलाका आत्महत्याओं के लिए जाना जाता है। लोगों का कहना है कि इस घने जंगल में आत्माएं देखी जा सकती है। लोग यहां पर आने से कतराते हैं। 

4. शनिवारवाड़ा, महाराष्ट्र
इस किला में मराठा साम्राज्य के पांचवे पेशवा नारायण राव की हत्या की गई थी। कहा जाता है कि यहां पर रात को उनकी आत्मा भटकती है और लोगों के अनुसार महल में उनकी आवाजे आज भी सुनाई देती हैं।   

5. अग्रसेन की बावली, दिल्ली
अग्रसेन की बावली दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित है। कहा जाता है कि एक बार यह बावली अपने आप ही काले पानी में भर गई थी। इस पानी में बहुत से लोगों ने कूदकर जान भी दे दी थी क्योंकि इसमें सम्मोहन की शक्ति थी। यह बावली सूखने के बाद दोबारा कभी नहीं भरी गई। यहां पर सिर्फ बरसात के दिनों में ही पानी भरता है। 
 

Related News