24 APRWEDNESDAY2024 4:56:37 PM
Nari

FRANCE घूमने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों को देखना कभी न भूलें

  • Updated: 15 Mar, 2018 12:25 PM
FRANCE घूमने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों को देखना कभी न भूलें

अगर आप इन दिनों छुट्टियां या फिर हनीमून मनाने फ्रांस जाने वाले है तो यहां के इन 5 बेस्ट डेस्टिनेशन्स में घूमना बिल्कुल न भूलें जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये डेस्टिनेशन्स दुनिया के बहुत ही खूबसूरत और स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां पर घूमने का इतना खर्च भी नहीं आता। कई टूरिंग वेब साइट्स पर फ्रांस हॉली डे पैकेज भी होते हैं जिनकी कीमत अलग-अलग सुविधाओं और यहां रुकने के हिसाब से होती है।

1. पेरिस 

PunjabKesari
फ्रांस की राजधानी पेरिस देखने में बहुत ही खूबसूरत बेस्ट डेस्टिनेशन्स है। इसे सिटी ऑफ लव, सिटी ऑफ लाइट्स, कैपिटल ऑफ फैशन नाम दिए गए हैं। इस शहर में  विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय भी हैं। यहां पर आप लूवर संग्रहालय और म्यूजी डी ओर्से देख सकते हैं। यहां हर साल दुनियाभर के कपल्स हनीमून मनाने पहुंचते हैं। इस शहर में देखने वाली ट्रायोमफे, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, एफिल टॉवर, आर्क डी आदि खास जगहें हैं।

2. फ्रेंच रिवेरा

 PunjabKesari
फ्रेंच रिवेरा फ्रांस के भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। फ्रांस जाने वाले सभी पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं। यहां पर बहुत बड़ा प्ले ग्राउंड है। यह जगह मोनाको या कान फिल्म फेस्टीवल, सेंट ट्रोपेज के लिए काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां पर  एजे और सेंट-पॉल डे वेंस के गढ़े गांव और ग्रास के पेर्फियमस बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है।

3. दॉरदॉग्ने 

PunjabKesari
यह जगह फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहां पर नैचुरल दृश्य देखने को मिलता है और यहां पर दॉरडोन नदी भी है। इस जगह पर चैटाऊ डी बायनाक नाम की एक पहाड़ी भी है जो काफी प्रसिद्ध है।

4. मॉन्ट सेंट-मिशेल

PunjabKesari
मॉन्ट सेंट-मिशेल एक द्वीप की तरह है। इसका निर्माण 708 ईस्वी में एवरेश के बिशप और मोन्क्स द्वारा किया गया था। यह फ्रांस के नॉर्थेंडी के उत्तर-पश्चिमी में स्थित है। यह फ्रांस घूमने के शौकीन लोगों के लिए मनपसंद जगहों में से एक है।

5. लाइबेरॉन

 PunjabKesari
फ्रांसीसी समाज के लोगों द्वारा स्वर्ग की तरह मानी जाने वाली जगह है लाइबेरॉन। इस जगह के जंगल, लैवेंडर के खेत, किसानों के बाजार, कलरफूल और कलात्मक घर यहां पर घूमने वालों के आकर्षण का केंद्र हैं। इस जगह को देखने के लिए ज्यादातर लोग गर्मियों में पहुंचते हैं। यहां पर अमेरिका और ब्रिटेन से काफी लोग आते हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News