20 APRSATURDAY2024 11:40:48 AM
Nari

दिल्ली के ये 5 Haunted Places, यहां ना जाए तो अच्छा

  • Updated: 10 Apr, 2017 08:11 PM
दिल्ली के ये 5 Haunted Places, यहां ना जाए तो अच्छा

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): दुनियाभर में ऐसी बहुत सारी जगहें हैं जो अपनी सुनसान और डरावने पन के कारण  मशहूर है। ऐसी ही कुछ जगहें दिल्ली में है। अबतक आपने दिल्ली की घूमने-फिरने वाली जगहों के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने ये सुना है कि दिल्ली में भी भूतिया घर हैं। अगर आपका जवाब नहीं में हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे 5 Haunted जगहों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

 

1. संजय वन

यह वन 10 किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। कहा जाता है कि यहां बच्चों की आत्माएं खेलती हुई नजर आती हैं। इसके साथ ही अन्दर से यह जंगल बहुत घना है। 

2. अग्रसेन की बावली, कॅनाट प्लेस

यह वही जगह है जहां पर आमिर खान अपनी फिल्म पीके में रहते हैं। माना जाता है इस बावली के गहराई में काला पानी भरा है जिसमें कई लोगों ने आत्महत्या की है जिसके कारण यह जगह भी हॉन्टेड मानी जाती है।

3. दिल्ली कैंट

यहां पर रहने वाले कई लोगों का कहना है कि यहां उन लोगों ने कई बार एक महिला को सफेद रंग के कपड़ों में देखा है जो लोगों से लिफ्ट मांगती है। कहते हैं जिन लोगों ने इस महिला को लिफ्ट दी है आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

4. मालचा महल

दिल्ली के दक्षिण रिज़ के बीहड़ में छुपा ‘मालचा महल’ जिसमे पिछले 28 सालों से अवध राजघराने के वंशज राजकुमार ‘रियाज़’ और राजकुमारी ‘सकीना महल’ रह रहे हैं। पहले इनके साथ इनकी माँ ‘विलायत महल’ भी रहा करती थी जिन्होंने 10 सितंबर 1993 को आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि अब भी उनकी आत्मा यही पर रहती है।

5. खूनी दरवाजा

दिल्ली का खूनी दरवाजा जो हॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। इसी दरवाजें में अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफर के तीन बेटों को मार डाला था। माना जाता है कि अब भी तीनों शहज़ादों की आत्मा यहां रहती हैं।

Related News