20 APRSATURDAY2024 5:50:51 AM
Nari

सिर्फ 70,000 हजार में घूम सकते हैं ये 5 देश

  • Updated: 04 Jun, 2018 02:16 PM
सिर्फ 70,000 हजार में घूम सकते हैं ये 5 देश

घूमना हर किसी को पसंद होता है। चाहे वह बच्चे हो या बूढ़ें। हर कोई फुरसत के पलों में घर से दूर कहीं जाना चाहते हैं। ज्यादातर लोग विदेशों में जाने से डरते हैं क्योंकि उनको लगता है कि दूसरे देश में जाने से बहुत खर्चा हो जाएगा। मगर एेसा नहीं है आज हम आपको कुछ एेसे देशों के बारे में बताएंगे जहां जाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। इन देशों में आप सिर्फ 70 हजार रूपए में घूम सकते हैं तो आइए जानते हैं वह कौन से देश हैं।

 

1. श्रीलंका

PunjabKesari
गर्मियों के मौसम में श्रीलंका घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आप बीच, आर्किटेक्चर का मचा ले सकते हैं। श्रीलंका में 4 दिन और 5 राते रहने के लिए सिर्फ 19,448 रुपये खर्च करने होंगे। बाकी फ्लाइट और घूमने का खर्चा मिलाया जाए तो आप सिर्फ 70,000 में 5 दिन श्रीलंका में रह सकते है। 

 

2. थाइलैंड

PunjabKesari
पानी के बीच में बसा थाइलैंड भारतीयों की फेवरेट जगह में से एक हैं। खूबसूरती से भरे इस देश में चार दिन रहने के लिए केवल 28,500 रूपए खर्चने होंगे। अगर आप बच्चों को भारत से कहीं बाहर लेकर जाना चाहते हैं तो थाइलैंड बैस्ट ऑप्शन है।

 

3. भूटान

PunjabKesari
प्राकृति और हरि-भरी वादियों में घूमने वाले लोगों के लिए भूटान सबसे अच्छी जगह है। यहां पर आप खूबसूरत वादियों, किले और प्राचीन मंदिरों की खूबसूरती को सिर्फ 70, 000 में देख सकते हैं। 

 

4. मालदीव

PunjabKesari
आजकल लोग हनीमून मनाने के लिए मालदीव की सैर करने के लिए जाते हैं। अगर आप अपने बच्चों के साथ अपने देश के बाहर कही सैर करना चाहते हैं तो मालदीव जा सकते हैं। कम पैसों में बच्चों के साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं। 

 

5. कंबोडिया

PunjabKesari
जो शहरों की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर घूमना चाहता हैं। वह कंबोडिया जा सकता हैं। यहां होटल में रहने के लिए आपको बस 3000 प्रतिरात का खर्चा देना होगा। बाकि आप पर निर्भर करता है कि आप कितना खर्चा करते हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News