जहां लड़कियों को गप्पे मारने में मजा आता है, वहीं वो घूमने-फिरने की भी बेहद शौकिन होती है। अकेले घूमने में लड़कियां अक्सर असुरक्षित महसूस करती है। बात अगर विदेश जाने की हो तो परिवार के लोग भी उन्हें घूमने की इजाजत नहीं देते है। ऐसे में लड़कियां भी अकेले विदेश जाने में हिचकिचाती हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप सुरक्षित रहकर खुल कर मस्ती कर सकती हैं। विदेशों की इन सेफ जगहों पर लड़कियां सोलो ट्रिप के लिए अकेली जा सकती है। क्योंकि विदेशों की इन 5 जगहों पर लड़कियों को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं होगा।
1. अमेरीका, न्यूयॉर्क
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अमेरिको 5वां स्थाम प्राप्त है। महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए न्यूयॉर्क शहर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप अच्छे खाने के साथ खूबसूरत जगहों और नाइट लाइप का मजा ले सकती हैं।
2. रेज्वैक, आइसलैंड
इंटरनैशनल वुमेन्स ट्रैवल सेंटर ने इस जगहें को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना है। यहां पर आप ग्लेशियर हाइकिंग, स्कीइंग, वाइकिंग और हॉर्स राइडिंग का भरपूर मजा ले सकती हैं।
3. जापान, टोक्यो
इस शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है। इसी कारण यह महिलाओं के अकेले घूमने के लिए बेस्ट जगहें है। इसके अलावा यहां महिलाओं के लिए स्पेशल क्राईंग रूम बनाया गया है, जहां महिलाएं जा कर रो सकती हैं।
4. सियोल, दक्षिण कोरिया
यह दुनिया 25 सबसे खूबसूरत शहरों में से एक सुरक्षित स्थान है। शॉपिंग करने के लिए भी इस देश को बेस्ट माना जाता है। यहां पर आप घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकती हैं।
5. कनाडा, टोरंटो
घूमने के साथ-साथ खाने का शोक रखने वाली महिलाएं टोरंटो शहर में जा सकती हैं। इसके अलावा अच्छी सेल्फी लेने के लिए भी महिलाएं इस सुरक्षित देश की ऑपशन को चुन सकती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP