25 APRTHURSDAY2024 4:04:02 PM
Nari

भारत के ये 4 मशहूर किले, जिनके हैं अपने इतिहास

  • Updated: 25 Mar, 2017 02:39 PM
भारत के ये 4 मशहूर किले, जिनके हैं अपने इतिहास

ट्रैवलिंग - भारत देश में कई किले हैं जिनके इतिहास के बारे में बहुत कम लोगों ने ही सुना होगा। इनमें से कुछ किले प्यार के प्रतीक हैं और किसी की दीवारें शहीदों के खून से रंगी है। मुगलों के समय में बने ये किले बहुत ही खूबसूरत और रहस्यमयी हैं जिनके बारे में लोगों को पता होना चाहिए। आइए जानिए ऐसे कुछ ऐतिहासिक किलों के बारे में 

1.लाल किला
मुगलों के समय में बना लाल किला दिल्ली की सबसे मशहूर जगह है। इसका निर्माण शाहजहां ने 1648 में करवाया था। यह यमुना नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। लाल पत्थरों का बना होने के कारण ही इसे लाल किला कहा जाता है। दूर-दूर से पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

2. सोनार का किला
यह किला राजस्थान में है। सुबह के समय जब सूरज की किरणें इस पर पड़ती हैं तो यह सोने की तरह चमकता है इसलिए इसका नाम सोनार रखा गया। इसे 1156 में एक भाटी राजपूत शासक जैसल ने बनवाया। रेगिस्तान में होने के कारण इसे दुर्ग भी कहा जाता है।

3. ग्वालियर किला
ग्वालियर का किला पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। इस किले के प्रवेश के दो रास्ते हैं। यह मध्य प्रदेश का प्रसिद्द पर्यटन स्थल है। इसका निर्माण 727 में सूर्यसन नाम के एक सरदार ने किया था जो यहां से 12 किलोमीटर की दूरी पर ही रहता था। इस किले में जैन तीर्थकारों की मुर्तियां बनाई गई हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

4. पन्हाला का किला
यह किला महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में है। इस किले का निर्माण 900 साल पहले 12वीं सदी में राजा भोज ने करवाया। उस समय भारत में मराठों का राज था। इसकी खूबसूरती से आकर्षित होकर यहां लोगों का झुंड लगा ही रहता है।
 

Related News