20 APRSATURDAY2024 1:55:27 PM
Nari

किसी में 16 तो किसी में 24, इन भाई-बहनों की उम्र में है काफी बड़ा फासला

  • Updated: 14 Aug, 2017 06:18 PM
किसी में 16 तो किसी में 24, इन भाई-बहनों की उम्र में है काफी बड़ा फासला

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के बाकी रिश्तों से अनमोल और प्यारा होता है। पल में इन बीच लड़ाई हो जाती है तो दूसरे ही पल सुलाह भी हो जाती है। लड़ाई ये बेहद ही करते हो लेकिन एक-दूसरे के मन प्यार हमेशा बना रहता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मशहूर भाई-बहनों की जोड़ियां जो पूरे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाएं हुए है। बॉलीवुड के कई भाई-बहन ऐसे भी है जिनकी उम्र काफी अंतर है। आइए आपको भी इन भाई-बहनों से रूबरू करवाएं। 

 

1. आर्यन और अबराम खान

PunjabKesari
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन और उनके छोटे बेटे अबराम के बीच उम्र 16 साल का अंतर है लेकिन इन दोनों प्यार बेहद है। 

2.सारा और तैमूर अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने छोटे भाई तैमूर से करीब 23 साल बड़ी हैं। 

3. जुनैद और आजाद खान

PunjabKesari
आमिर खान के बेटे जुनैद और आजाद की उम्र में करीब 19 साल का फासला है। 

4. त्रिशला और इकरा
संजय दत्त की बेटी त्रिशला और शाहरान-इकरा के बीच उम्र में करीब 23 साल का अंतर है। त्रिशला का जन्म 1988 में हुआ था। जबकि शाहरान-इकरा का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था। 

5. अर्जुन और जाह्नवी कपूर 

PunjabKesari
अर्जुन कपूर और जाह्नवी की उम्र में करीब 11 साल का फासला है। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था जबकि जाह्नवी का जन्म 7 मार्च 1997 को हुआ था।

6. सलमान और अर्पिता खान 
सलमान खान और उनकी लाड़ली बहन अर्पिता की उम्र में करीब 24 साल का अंतर है। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था जबकि अर्पिता का जन्म 1 अगस्त 1989 को हुआ था। 

7. पूजा और आलिया भट्ट

PunjabKesari
पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की उम्र में 21 साल का अंतर है। पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को हुआ था जबकि आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। 

8. सनी और ईशा देओल 
इन दोनों भाई -बहनों में भी 23 साल का अंतर है। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ था जबकिईशा का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ था।


 

Related News