16 APRTUESDAY2024 1:32:04 PM
Nari

नारियल पानी से चेहरा धोने के होते हैं कई फायदे

  • Updated: 08 Oct, 2016 07:37 PM
नारियल पानी से चेहरा धोने के होते हैं कई फायदे

नारियल पानी के फायदे फोर स्किन : हम अक्सर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन इसकी अच्छी तरह देखभाल नहीं करते। चेहरे को साफ और बेदाग रखने के लिए दिन में कम से कम 2-3 बार ठंडे पानी से धोना चाहिेए। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी से चेहरा धोना ज्यादा फायदेमंद होता है? जी हां, नारियल पानी से चेहरा धोने से कई त्वचा संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। आज हम आपको बताते है कि नारियल पानी से चेहरा धोने से क्या फायदे होते है? 



1. चेहरे पर दाग-धब्बे और झांइयां होने पर नारियल के पानी से चेहरा धोएं। इससे दाग आसानी से दूर हो जाएंगे।  इन 8 तरह के लोगों के लिए खतरनाक है नारियल पानी


2. नारियल पानी से चेहरा धोने से मुहांसे दूर होते है। ऑयली स्किन के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। 

3. अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हो तो कॉटन को नारियल पानी में डुबोकर आंखों के नीचे लगाएं। रोजाना एेसा करें। डार्क सर्कल्स दूर हो जाएगे। 

4. टैनिंग की समस्या होने पर नारियल पानी से चेहरा धोएं। इससे चेहरा पर नैचुरल ग्लो आएगा।  नारियल पानी से बुझाएं प्यास, साथ लें ढेरों फायदे


5. गोरी रंगत पाने के लिए नारियल पानी से चेहरा साफ करें। इससे काफी फायदा होगा।

Related News