24 APRWEDNESDAY2024 1:26:33 PM
Nari

दुनिया की सबसे अनोखी झील, दो रंगों में बंट जाता है इसका पानी

  • Updated: 20 Sep, 2017 03:22 PM
दुनिया की सबसे अनोखी झील, दो रंगों में बंट जाता है इसका पानी

दुनिया में कई खूबसूरत झीलें, पहाड़ और समुद्र हैं। इनकी सभी जगहों की अपनी-अपनी खासियत है। लोग इन जगहों को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में ही चीन देश में एक झील है जो अपने आप में ही बहुत खास है। इस झील की खासियत यह है कि इसका पानी अपना रंग बदलता है। मौसम और तापमान के हिसाब से इस झील का रंग बदलता रहता है जोकि बहुत ही खूबसूरत नजारा है। आइए जानिए चीन की इस अनोखी झील के बारे में

- चीन देश के शांक्शी प्रांत में युंगचेन सॉल्ट नाम की एक लेक है। इस झील का इतिहास 50 करोड़ साल पुराना है और पिछले 6 हजार सालों से इस झील में से नमक निकाला जा रहा है। 
PunjabKesari
- इस झील की खासियत यह है कि पतझड़ के मौसम में और तापमान बढ़ने से यह झील अपना रंग बदल लेती है। इसका पानी बैंगनी और हरे रंग का दिखाई देता है।
- यह झील 120 स्कवेयर कि.मी. में फैली है और यह दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी सोडियम सल्फेट पैदा करने वाली झील है।
PunjabKesari
- झील के किनारे पर जमा कीचड़ में 7 अलग-अलग तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
PunjabKesari
- इसी वजह से यहां पर्यटक दूर-दूर से आकर पहले कीचड़ में नहाते हैं और फिर झील के पानी से खुद को साफ करते हैं। टूरिस्टों के घूमने के लिए चीन की यह बैस्ट जगह है।
PunjabKesari
 

Related News