25 APRTHURSDAY2024 12:33:56 PM
Nari

पाकिस्तान का सबसे खतरनाक ब्रिज, जिसे पार करना खतरे से खाली नहीं

  • Updated: 26 Sep, 2017 11:09 AM
पाकिस्तान का सबसे खतरनाक ब्रिज, जिसे पार करना खतरे से खाली नहीं

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां कई खूबसूरत पुल हैं। ऐसे ही कुछ पुल खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी हैं। पाकिस्तान देश में एक ऐसा ही पुल है जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज माना जाता है। आइए जानिए इस पुल के बारे में कुछ जानकारी

- पाकिस्तान के गिलगित- बाल्टिस्तान क्षेत्र में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है जिसका नाम हुसैनी सस्पैंशन ब्रिज है।
- यह ब्रिज अपर हुंजा एरिया में बोरित लेक के ऊपर बना हुआ है। इसे लोहे की तारों के साथ लकड़ी की पट्टियां जोड़कर बनाया गया है।
PunjabKesari
- 1960 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान जराबाद गांव में शिकार खेलने आए थे और तभी उन्होंने इस ब्रिज को बनाने का आदेश दिया। इसके बाद इस ब्रिज का निर्माण 1967-68 को हुआ। यह पुल जराबाद और हुसैनी गांव को आपस में जोड़ता है।
- इस पुल पर चलना खतरे से खाली नहीं है। 2011 में भूस्खलन की वजह से यह पुल पूरी तरह से नष्ट हो गया था और उसके बाद इसके साथ ही बिल्कुल वैसा ही सस्पैंशन पुल बनाया गया।
PunjabKesari
- दोबारा बनाया गया यह पुल पहले से भी ज्यादा खतरनाक है और इसमें लगी लकड़ी की पट्टियों में काफी गैप है। जब यहां तेज हवाएं चलती है तो इस पुल को पार करना बहुत खतरनाक है क्योंकि जरा-सी भी गलती होने पर सीधा लेक में गिरने का खतरा रहता है।
PunjabKesari
- इस खतरनाक पुल पर हर रोज महिलाएं भारी सामान लेकर जाती हैं और बच्चे स्कूल जाने के लिए दिन में 2 बार इसी रास्ते से गुजरते हैं।
PunjabKesari
 

Related News