पंछियों को आसमान में उड़ता देखकर हर कोई उनकी तरह उड़ने की ख्वाहिश रखता है। अगर आप भी बिना पंखों के चिड़िया की तरह उड़ना चाहते हैं तो आज हम आपको यूएई की जिप लाइन के बारे में बताएंगे। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में देश की सबसे लंबी जिप लाइन शुरू की गई है। इस जिप लाइन की लंबाई 2.83 किमी है। ये जिप लाइन संयुक्त अरब अमीरात के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी जेबेल से शुरू की गई है।
जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है उनके लिए यह जिप लाइन एक दम बैस्ट है। समुद्र तल से इसकी ऊचाई लगभग 1,680 मीटर है। अरब के अन्य देशों अबू धाबी और दुबई से पर्यटकों को आकर्षित करने की तरह से नई शुरुआत है।
इस जिप लाइन में जिस केबल का इस्तेमाल किया गया है उसका वजन 7 टन है। इसमें दो लाइन हैं। इसकी स्पीड की बात करे तो 90 किमी से लेकर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये काम करता है। इसमें प्रतिदिन कम 350 लोग एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP