16 APRTUESDAY2024 10:56:23 PM
Nari

दुनिया की 7 सबसे डरावने चर्च! भूलकर भी न जाए यहां

  • Updated: 20 May, 2018 04:35 PM
दुनिया की 7 सबसे डरावने चर्च! भूलकर भी न जाए यहां

दुनिया में कई जगहों पर खूबसूरत चर्च बनी हुए है, जोकि अपनी खासियत और अद्भुत बनावट के लिए मशहूर है। वहीं, कुछ चर्च ऐसी भी है जोकि अपने रहस्य भूतिया होने के कारण जानी जाती है। कुछ लोग इन बातों को मानने के लिए तैयार नहीं होते कि वह भूतिया है लेकिन साथ अजीब घटनाएं होती हैं या जिन्होंने भूतों को देखा हो उन्हें हम झूठा भी नही कह सकते हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी डरावनी चर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि भूतिया मानी जाती है। इन डरावनी चर्चों में जाना खतरे से खाली नहीं है।
 

1. संत निकोलस चर्च
ब्रिटेन की सबसे भूतिया चर्चों में से एक संत निकोलस चर्च को भूतिया माना जाता है। स्थानिय लोगों का कहना है कि उन्होंने हां मास्टर के भूत को घूमने हुए देखा है। यह बात सच है या लोगों की अफवाह, यह कोई नहीं जानता।

PunjabKesari

2. चर्च ऑफ सेंट मैरी-द वर्जिन चर्च
इंग्लैंड, बेडफोर्डशायर के क्लोफिल में स्थित यह चर्च जितना छोटा है, इसकी भूतिया कहानी उतनी ही बड़ी है। कहा जाता है कि यह चर्च येरूसलम की दिशा में नहीं बनाया, इसलिए यह बुरी शक्तियां का ठिकाना बना चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यहां काले कपड़ों में किसी भूतनी को देखा जा चुका है, जिसके चलते इस चर्च को बंद कर दिया गया।

PunjabKesari

3. नॉर्विच कैथेड्रल
इंग्लैंड के नॉर्विच में स्थित यह चर्च बेहद पुरानी है। यह कभी कैथोलिक चर्च हुआ करती थी लेकिन भूतिया होने के कारण इसे बंद कर दिया। इस चर्च के बारे में लोगों से तरह-तरह की भूतिया कहानी सुनने को मिलती है।

PunjabKesari

4. सेंट लुईस कैथेड्रल
इस चर्च के साथ तमाम मिथक जुड़े हुए हैं। फ्रेंच शासनकाल में बनी इस चर्च को बनने में काफी समय लग गया था। कहा जाता है कि यहां पर रहने वाले भूतों ने इस चर्च को बनने नहीं दिया। यहां फ्रेंच लोग और स्थानीय विद्रोही स्पेनिश अधिकारियों को टॉर्चर करके मार देते थे, जिनकी आत्माएं यहां भटकती है और इसी कारण यह भूतिया बन गया।

PunjabKesari

5. संत पॉल बिशप का चर्च
फ्लोरिडा में बनी ह चर्च एक समुद्री तूफान के कारण ढह गई थी। इस चर्च में हमेशा प्रकृति का प्रकोप रहा है, जिसके कारण इसे शापित समझा जाता है। कई बार बनने के बावजूद भी यह किसी न किसी कारण टूट गया।

PunjabKesari

6. ट्रिनिटी का पवित्र चर्च
भूतिया चर्चों में से एक मानी जाने वाली इस चर्च को सबसे डरावनी चर्च माना जाता है। लोगों का कहना है कि यहां से आज भी भूतों की आवाजें आती हैं। कुछ लोगों ने तो हां से लाइटों को जलते और बुझते भी देखा है। लोगों का मानना है कि यहां जॉर्ज स्टील्ज नाम का भूत रहता है।

PunjabKesari

7. सेंट एंड्रयू चर्च
1849 में बनकर तैयार हुई यह खूबसूरत चर्च पश्चिमी कनाडा में स्थित है। पुराने समय में यहां प्लेग की बीमारी के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही यहां लोगों को अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News