19 APRFRIDAY2024 12:22:30 PM
Nari

दुनिया की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां दिखाई देते हैं भूत !

  • Updated: 11 Sep, 2017 01:24 PM
दुनिया की 5 सबसे डरावनी जगहें, जहां दिखाई देते हैं भूत !

दुनिया बहुत बड़ी है और यहां घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें है। दुनिया में खूबसूरत जगहों के साथ-साथ कुछ डरावनें प्लेस भी हैं जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के मन में दहशत बैठ जाएगी। आइए जानिए दुनिया की सबसे डरावनी जगहों के बारे में

1. नरक द्वार - तुर्कमेनिस्तान
इस जगह पर एक गैस फील्ड थी जहां 40 साल पहले रूस के वैज्ञानिकों ने आग लगा दी थी। तब से आज तक यह जगह लगातार जल रही है लेकिन हैरानी की बात यह है कि यहां थोड़े-थोड़े समय के बाद हजारों की संख्या में मकड़ियां आ जाती हैं। आग के बावजूद भी इन मकड़ियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
PunjabKesari
2. ऑकिगहरा जंगल – माउंट फूजी, जापान 
इस जगह को आत्महत्या जंगल भी कहा जाता है क्योंकि अपनी जिदंगी से परेशान लोग यहां आत्महत्या करने के लिए आते हैं। जापान के माउंट फूजी के उत्तर पश्चिम में स्थित यह इलाका एक सघन जंगल है। हर साल करीब 100 लोग इस रास्ते पर कभी न लौटने के लिए चले जाते हैं जिस वजह से यहां नरकंकालों और खोपड़ियों का अंबार लगा हुआ है।
PunjabKesari
3. गुड़ियों का द्वीप – मेक्सिको
मैक्सिको की यह जगह जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी है। इस द्वीप पर जगह-जगह पेड़ों पर प्लास्टिक की डॉल्स लटकी नजर आती हैं जिससे यहां जाने से भूत बंगले जैसा महसूस होता है।
PunjabKesari
4. यूनियन सिमेट्री – कनेक्टीकट, अमरीका
यहां एक कब्रिस्तान है और लोगों का मानना है कि यहां एक भूतनी घूमती है जिसका नाम लोगों ने व्हाइट लेडी रखा है। यह भूतनी हमेशा सफेद गाउन पहने रहती है और इसे अक्सर सड़क पर देखा जाता है। लोगों का मानना है कि रात के समय यह भूतनी कई गाड़ियों से भी टकराती है लेकिन फिर भी लोग सलामत नजर आते हैं।
PunjabKesari
5. द व्हेली हाउस – सैन डियेगो
इस हवेली में रहने वाले लोगों की रहस्यमयी मौतों के बाद यह ब्लिडिंग काफी चर्चा में रही है। इस हवेली में जो भी कोई रहने आता है वह व्हेली की आत्मा को देखने का दावा करता है। व्हेली जो इस हवेली में रहने वाली एक लड़की थी उसने जहर पी कर खुद को मार डाला था।
PunjabKesari


 

Related News