20 APRSATURDAY2024 10:40:21 AM
Nari

Delivery के बाद बढ़ गया है वजन तो अपनाएं ये तरीके

  • Updated: 02 May, 2017 02:39 PM
Delivery के बाद बढ़ गया है वजन तो अपनाएं ये तरीके

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग) : गर्भावस्था के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है लेकिन शरीर कमजोर होने के कारण वह हैवी एक्सरसाइज नहीं कर पाती जिससे वजन कम नहीं होता। ऐसे में पहले जैसी फिगर पाने के लिए सही आहार और हल्के व्यायाम की जरूरत होती है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में

1. गर्भावस्था के बाद महिलाओं को हल्के-फुल्के व्यायाम करने चाहिए।

2. डिलीवरी के बाद महिलाएं फास्टफूड या तैलीय चीजें नहीं खाती जिससे उनका वजन कंट्रोल में रहता है। 

3. बच्चे को फीड करवाने के लिए महिला को पोषक तत्वों से भरपूर आहार दिया जाता है जो उसकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और उससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

4. वजन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए जैसे ताजे फलों का जूस, सूप और पानी।

5. दिन में दो बार ग्रीन-टी और लेमन-टी पीएं।

6. मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन करने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।

7. डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए दूध पीना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में फूलक्रीम दूध पीने की बजाए टोंड दूध पीएं।

8. रात का सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं और इसके बाद टहलने जरूर जाएं जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा।

Related News