25 APRTHURSDAY2024 6:15:35 AM
Nari

प्रेग्नेंसी में इन चीजों का सेवन बढ़ा देता है मिस्कैरेज का खतरा

  • Updated: 14 Sep, 2017 04:42 PM
प्रेग्नेंसी में इन चीजों का सेवन बढ़ा देता है मिस्कैरेज का खतरा

गर्भवती महिला की देखभाल : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के उतार चढ़ाव से देखने पड़ते है जिसके कारण वो अपनी डाइट का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती है। प्रेग्नेंसी में मां के खान-पान का सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। किसी भी गलत चीज के सेवन से मिस्कैरेज का खतरा हो सकता है। इसलिए आपको यह पता होना बहुत जरुरी है कि ऐसे समय में आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

1. तुलसी
प्रेग्नेंसी के दौरान तुलसी के पत्ते से बनी चाय या पत्तों का सेवन आपको खतरे में डाल सकती है। इसमें मर्कयूरी लेवल ज्यादा होने के कारण यह आपके गर्भ में पल रहें बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है।

PunjabKesari

2. पपीता
प्रेग्नेंसी के शुरुआती समय में पपीते का सेवन आपके लिए मिस्कैरेज का रिस्क पैदा कर सकता है। इसमें मौजूद पपैन और पेप्सिन आपके गर्भ में पल रहें भ्रूण का विकास नहीं होने देते।

PunjabKesari

3. एलोवेरा
एलोवेरा का सेवन प्रेग्नेंसी के साथ-साथ ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इससे ब्लड में शुगर लेवल कम हो जाता है, जिससे आपके शरीर में से उल्टी, दस्त के जरीए सारे मिनरल्स निकल जाते है।

4. चाइनीज फूड
इसके सेवन से जन्म के बाद बच्चे को कई तरह के साइड इफेक्ट का खतरा रहता है।इसके अलावा इसमें मौजूद सोया सॉस महिलाओं में हाई ब्लड प्रैशर का कारण बन सकती है।

PunjabKesari

5. अन्य फूड्स
प्रेग्नेंसी के दौरान पाइनएप्पल, कच्चे अंडे, अल्कोहल, ज्यादा चाय और कॉफी, सीफूड, फ्रोजन फूड, ज्यादा नमक, हर्बल टी का सेवन भी खतरनाक हो सकता है। इससे आपके होने वाले बच्चे को जन्म के बाद कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

Related News