24 APRWEDNESDAY2024 4:44:25 PM
Nari

दांत भी कर सकते हैं आपके दिल को बहुत बीमार,जानें कैसे !

  • Updated: 03 May, 2018 05:40 PM
दांत भी कर सकते हैं आपके दिल को बहुत बीमार,जानें कैसे !

दांत के रोग आजकल आम सुनने को मिलते हैं। दांतों की सड़न,मसूढ़ों का फूलना, कमजोर दांत,पीलापन, दांतों में कीड़े लगना, मुंह की बदबू और मुंह में छाले होना आदि से बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी जूझ रहे हैं। इस सबके पीछे का कारण जंक फूड और मीठे को माना जाता है। दंत चिकित्सकों के मुताबिक दांतों की सड़न डेंटल कैरीज इनेमल पर एसिड की क्रिया के कारण होती है। यह एसिड तब पैदा होता है जब दांत की सतह पर प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया के साथ खाने और तरल मेें शामिल शुगर प्रतिक्रिया करती है। दांतो में ऐसी परेशानियां कैल्शियम और फॉस्फेट की कमी के कारण होती है। इस डेंटल प्रक्रिया को डिमिनरलाइजेशन कहा जाता है।
 

डेंटल एक्सपर्ट का इस बारे में कहना है कि मुंह की स्वच्छता से अनजान होने के कारण यह परेशानियां होती हैं। दांत के रोग मुंह के साथ-साथ हृदय रोगों की भी कई जटिलताएं पैदा करता है। इससे बचाव का सबसे आसान तरीका है शुरू से ही दांतों की देखभाल करना। ज्यादा मीठा खाने,जंक फूड,प्रोसेस्ड भोजन को अपने आहार में शामिल न करके दांतों को सड़न से बचाया जा सकता है। 


दांतों की इस तरह करें देखभाल
दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इससे जीभ में भी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो दिल से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है। 

1. सुबह और शाम दिन में दो बार ब्रशिंग जरूर करें। इससे दांतों पर पनपने वाले बैक्टीरिया का खत्म हो जाते हैं। यह बैक्टीरिया बीमारियों का कारण बनते हैं। 


2. दांतों को उन हिस्सों को साफ करने के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल करें, जहां ब्रश आसानी से नहीं पहुंचता। 
 

3. हर रोज जीभ को साफ करना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इस पर दांतों से भी ज्यादा संख्या में बैक्टीरिया जमा होेते हैं। इससे मुंह की बदबू और छाले होने लगते हैं। 
 

4. दांतों का साल में 2 बार डेंटल चैकअप जरूर करवाएं। इससे बीमारियों से बचाव रहता है। 
 

5. मसूढ़ों से खून निकलने का समस्या है तो इसे नजरअंदाज करने की बजाए डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News