19 APRFRIDAY2024 7:13:36 PM
Nari

5 स्टार होटल की तरह दिखती हैं ये जेल! (Pix)

  • Updated: 15 Nov, 2016 01:24 PM
5 स्टार होटल की तरह दिखती हैं ये जेल! (Pix)

भारत में बहुत सी जेल है और उनकी खस्ता हालात के बारे में भी सभी जानते है। यहां व्यक्ति को कुछ खास सुविधाएं प्राप्त नहीं होती है, लेकिन आप इस बात को शायद ही जानते होगे कि दुनिया में कई जेले ऐसी है, जो बिल्कुल किसी 5 स्टार होटल की तरह दिखती है। जी हां, इन जेलों में केदियों को बहुत सारी लग्जरी सुविधाएं मिलती है। आइए जानते है इन जेलों के बारे में...

 


1. अरांजुएज जेल, स्पेन

स्पेन की अरांजुएज जेल में केदियों को अपने परिवार को अपने साथ रखने की इजाजत होती है। इस जेल में केदियों के परिवार और उनके बच्चों के मनोरंजन के लिए दीवारों पर डिज्नीलैंड के कैरेक्टर मिक्की माउस बनाए गए हैं। 

2. बेस्टॉय जेल,नॉर्वे 

यह किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। बेस्टॉय जेल में केदियों को घुड़सवारी और टेनिस जैसे खेल खेलने की सुविधा दी जाती है। इसी के साथ हर केदी को एक अलग कमरा मिलता है। 

3. हैल्डन जेल, नॉर्वे

इस जेल में केदियों को लाइब्रेरी और म्यूजिक रिकॉर्ड रूम जैसी सुविधाएं दी जाती हैं जिससे कैदियों का मूड फ्रेश रहे। 

4. चैम्प डॉलन जेल,स्विट्जरलैंड 

पहले इस जेल को सबसे बीमार जेल कहा जाता था लेकिन अब इस जेल में 3 केदियों को एक कमरा दिया जाता है और हर एक कमरे में अटैच बाथरूम की सुविधा दी जाती है। 

5. फिलीपिन्स के सिबू जेल

इस जेल में केदियों के मनोरंजन के लिए उनके नाच-गाने का इंतजाम किया जाता है। 


 

Related News