23 APRTUESDAY2024 7:34:48 AM
Nari

रोगी को जरूर पता होने चाहिए डायबिटीज से जुड़े ये 7 सवाल

  • Updated: 18 Jan, 2018 11:45 AM
रोगी को जरूर पता होने चाहिए डायबिटीज से जुड़े ये 7 सवाल

शुगर क्या है : बदलते लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी का शिकार रहते हैं, जिनमें से डायबिटीज की समस्या आम सुनने को मिलती है। समय पर खाना न खाना, देर रात तक जागना, सुबह देर तक सोना, चिंता, जंक फूड, अल्कोहल, स्मोकिंग अन्य आदि डायबिटीज के कारण हो सकते हैं। डायबिटीज की समस्या आजकल दिनों दिन बढ़ती नजर आ रही है। एेसे में डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के ख्याल आने लगे हैं, जैसे कि डायबिटीज किन कारणों से होती है, इसके होने पर शरीर को क्या नुकसान होते हैं, ब्लड शूगर कम या ज्यादा होने के क्या लक्षण होते हैं। तो आइए जानते हैं उन सवालों के बारें में जो डायबिटीज के बारे में अक्सर लोगों के मन में आते हैं। 

 

1. क्या डायबिटीज अनुवांशिक रोग हैं?
हां, यह एक अनुवांशिक रोग है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह अन्य लोगों को नहीं होगा। जिन व्यक्तियों के माता-पिता में से किसी एक को भी डायबिटीज की समस्या है उनको डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा होता है।

 

2. ब्लड शुगर की सामान्य मात्रा कितनी होनी चाहिए ?
ब्लड शुगर का चेकअप हमेशा खाली पेट ही करवाना चाहिए इसके लिए आपको 8 से 10 घंटे भूखे रहना चाहिए। खाली पेट ब्लड शुगर लेवल की सामान्य मात्रा 70 से 110 mg/dl होती हैं और खाना खाने के बाद शुगर की सामान्य मात्रा 140 से 160 mg/dl होनी चाहिए।

 

3. क्या डायबिटीज की दवा जिंदगी भर लेनी होती हैं?

PunjabKesari
डायबिटीज एक एेसी बीमारी है जिसको नियंत्रित करने के लिए हमेशा दवाई खानी पड़ती है।

 

4. ब्‍लड में शुगर बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं?
ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे वजन में कमी आना, अधिक भूख लगना, अधिक प्‍यास, मुंह सूखना, बार-बार पेशाब लगना खासतौर में रात के समय, हाथ और पैर में चीटियां चलने जैसा महसूस होना, जल्दी थकावट होना, कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

 

5. ब्‍लड में शुगर की मात्रा कम होने के क्या लक्षण हैं?
ब्‍लड में शुगर कम होने पर आपको बहुत भूख लगती है, बाद में पेट में जलन, चक्कर, पसीना, धड़कन तेज होना, बोलने में कठिनाई, अंत में आपको बेहोशी महसूस होना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं।

 

6. इस बीमारी में कौन सा फल खाएं?

PunjabKesari
सेब, नाशपती, अनार, पपीता, कीवी और तरबूज खाने चाहिए इससे ब्लड में शुगर की मात्रा ठीक रहती है।

 

7. ब्लड में शुगर की मात्रा कम होने पर क्या खाएं?
ब्लड में शुगर की मात्रा कम होने पर हर 3 घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाएं। अगर आप किसी मीटिंग में हैं तो आप बिस्कुट या कुछ हल्का- फूल्का खा सकते हैं। कहीं दूर जाने पर अपने साथ खाना जरूर रखें। ज्यादातर घर का बना हुआ खाना ही खाएं।

 

 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI AP

Related News