25 APRTHURSDAY2024 10:10:14 AM
relationship

लड़की से दिल की बात ऐसे कहें (pics)

  • Updated: 02 Oct, 2016 02:06 PM
लड़की से दिल की बात ऐसे कहें (pics)

जानिए कैसे कहे दिल की बात :लड़का हो या लड़की दोनों की एक सबसे बड़ी प्रॉबल्म होती है कि वह अपने दिल की बात अक्सर किसी के साथ शेयर नहीं कर पाते। खासकर जब किसी लड़के को अपने ही ऑफिस की लड़की को पटाना होता है तो लड़का उस लड़की से चाहकर भी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाता। ज्यादातर लड़कों के साथ यही होता है कि उनकी अांखों के सामने ही कोई उनका प्यार लें जाता है और वह देखते रह जाते है। अगर आपको भी अपने किसी ऑफिस या किसी और जगह की लड़की पसंद है और आप उसको अपने दिल की बात नहीं कह पा रहे तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने प्यार का इजहार आसानी कर पाएंगे।  


1. बातों ही बातों में उनसे कुछ पूछें

जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो सबसे पहले उसे लड़की का टेस्ट जानने की कोशिश करनी चाहिए और फिर बाद में पता लगाए कि उसका कोई ब्वायफ्रैंड है या नहीं। 

2. उसके साथ लंच करें

अगर आप उस लड़की से बात नहीं कर पा रहे तो उसके साथ लंच करने की कोशिश करें। साथ लंच करन से आप काफी कुछ उसके बारे में जानकारी ले सकते है। जैसे  उनका व्यवहार कैसा है और किस तरह की बातें पसंद करती हैं ।

3. आंखों से बाते करें

ऑफिस में बहुत से लोग होते है, जिसकी वजह से बात काफी कम होती है। अगर आप अपने दिल की बात शब्दों से नहीं कह पा रहे तो अांखों से समझाने की कोशिश करें। 

4. सीधे आई लव यू ना बोलना

आपके लिए अच्छा होगा कि सीधे-सीधे कभी भी आई लव यू ना बोलें और ऑफिस में तो खासकर अपने प्यार के बारे में किसी से भी बात ना करें। किसी भी तरह से उसका नंबर लें और बातों का सिलसिला जारी रखें। 

5. छुट्टी के बाद मिलें

लड़की के साथ ऑफिस के बाद समय बिताएं। उसको किसी बहाने घर तक ड्रॉप करें और छुट्टी वाले दिन मूवी देखने साथ जाएं।  
 

Related News