20 APRSATURDAY2024 12:24:58 AM
Nari

लड़की को पटाने के सबसे आसान और असरदार तरीके

  • Updated: 19 Aug, 2017 04:04 PM
लड़की को पटाने के सबसे आसान और असरदार तरीके

लड़के अक्सर ये समझ नहीं पाते किस तरह लड़की से बात करे की वो तुरंत इम्प्रेस हो जाए। कोई भी नहीं चाहता कि आपकी पंसद की लड़की गलत इंप्रैशन पड़े। आप उसे इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करते है। फिर भी आपके तरीके कुछ खास काम नहीं आते लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं। आज हम आपको क्यूट लड़कियों के साथ बात करने के ऐसे तरीके बताएंगे कि वो आपको मना ही नहीं कर पाएगी।

 

1. आंखों से बात करना
अगर आप अपने पार्टनर को पटाना चाहते है, तो आपको सबसे पहले आपको नजर से नजर मिलाकर बात करना सीखना होगा। मुंंह से न बोली जाने वाली बात को आप आंखों से समझा सकते है। बात करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। लड़कियों को अक्सर आंखों से बात करने वालो लड़के बहुत अच्छे लगते है।

PunjabKesari

2. हंसी मजाक करना
हंसी मजाक करने वाले लड़के अक्सर लड़कियों को ज्यादा पंसद आते है। इसलिए अगर आप भी सीरियस रहने वालों में से है तो तुरंत ही अपनी इस आदत को छोड़ दें। आप जब भी अपने पार्टनर को मिले उसे अच्छे जोक्स सुनाकर हंसाने की कोशिश करें।

PunjabKesari

3. बॉडी लैंग्वेज
लड़की से बात करते समय अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी जरुर ध्यान दें। अगर आप अपने कंधे झुकाकर खड़े है तो ऐसे में लड़की आपको बोरिंग समझ लेती है। इस तरह से खड़े होने पर लड़की को लगता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है।

4. उसकी बातों को सुनना
उसके सामने सिर्फ अपने बारे में ही बात न करें। लड़की के सामने ऐसी बाते करें जिसमें उसे भी दिलचस्पी हो। बीच-बीच में अपने पार्टनर से उसके बारे में भी पूछते रहें। इससे सामने वाला आप में रुचि लेने लगता है। इसलिए लड़की को भी खुलकर बात करने का पूरा मौका दें।

PunjabKesari

5. खामोशी भी है जरूरी
बहुत ज्यादा बात करने से भी आपकी बात बिगड़ सकती है। अपने बारे में बात करने के कुछ समय बाद खामोश हो जाएं। कम बाते करने से अगली बार मिलने का इंटरेस्ट बना रहता है।

PunjabKesari

Related News