20 APRSATURDAY2024 7:55:14 AM
Nari

साल के कई दिन अंधेरे में रहता है यह देश!

  • Updated: 24 Jan, 2017 02:57 PM
साल के कई दिन अंधेरे में रहता है यह देश!

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई जगहें एेसी हैं जो अपनी खूबसूरती या खासियत के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको एक एेसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 105 दिन अंधेरा छाया रहता है। जी हां, इस जगह का तापमान माइनस 55 डिग्री सेल्सियस रहता है। इतना कम तापमान होते हुए भी लोग यहां काम करते हैं। 

इस शहर का नाम हैं अंटार्कटिका। इस जगह की ज्योग्राफिकल पोजीशन इस तरह से है कि यहां पर साल में 105 दिन अंधेरा ही रहता है। यहां पर वैज्ञानिक कई तरह की खोज करते रहते हैं, जिसके लिए यहां पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर एक जगह बदलने वाली लैब का इस्तेमाल किया जाता है,जिसे हेली सिक्स कहा जाता है। इस लैब का आकार काफी बड़ा है लेकिन फिर भी इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। 

बर्फ में दरार बनने के कारण कई बार हेली सिक्स को दूर ले जाना मुश्किल हो जाता है। अंटार्कटिक में तैनात हैली सिक्स कई तरह की जानकारियां जुटाती है। ब्रह्मांड में होने वाली मौसमीय हलचल, ओजोन परत की दशा, ध्रुवीय वातावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी अहम जानकारी यहीं से आती है। साल में 105 दिन एेसे होते हैं जब यहां 24 घंटे अधेरा रहता है। उस समय यहां  रात का नजारा देखने योग्य होता है। सर्दियों को दिनों में यहां सिर्फ 70 लोग ही रहते हैं। वहीं, गर्मियों के दिन में 16 लोगों को ही यहां रहने की अनुमति दी जाती हैं। आपको बता दें कि इस जगह पर रहना इतना आसान नहीं है। यहां छोटी सी गलती के लिए भी माफी नहीं मिलती। 

Related News