20 APRSATURDAY2024 10:28:31 AM
Nari

ये बॉलीवुड स्टार रोज पीते हैं ग्रीन टी, जानते है क्यों?

  • Updated: 03 Mar, 2017 05:32 PM
ये बॉलीवुड स्टार रोज पीते हैं ग्रीन टी, जानते है क्यों?

लाइफस्टाइलः वजन को कंट्रोल में रखने के लिए ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। क्योंकि ग्रीन टी में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फिट रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। ग्रीन टी के फायदों को देख इसे बड़े-बड़े सैलिब्रिटी भी पीना पसंद करते हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार के बारे में बताएंगे जो फिट रहने के लिए हर रोज ग्रीन टी का सेवन करते हैं।

 

1. सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा वजन को कंट्रोल में रखने के लिए और हैल्थी स्किन पाने के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं।

2. सोनम कपूर

सोनम कपूर तो अपने दिन की शुरूआत ही ग्रीन टी के साथ करती है। उनका ऐसा कहना है कि ग्रीन टी पीकर वे अपने आप को फिट महसूस करती है।

3. सलमान खान

सलमान खान तो रोजाना ही ग्रीन टी का सेवन करते हैं। उनका ऐसा मानना है कि ग्रीन टी गले की आवाज के लिए काफी फायदेमंद है।

4. अमिताभ बच्चन

वे दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं जो उन्हें बीमारियों से दूर रख कर उनके शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करते हैं।

5. हेमा मालिनी

हेमा मालिनी सुबह-शाम दोनों समय ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं। उनका ऐसा कहना है कि वे अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए इसका सेवन करती हैं।

6. वरूण धवन

वरुण धवन बॉडी को फिट रखने के लिए इसका सेवन करते हैं। वे रात को खाना खाने के बाद इसका सेवन करते हैं।

7. एश्वर्या राय बच्चन

एश्वर्या राय बच्चन अपने फिगर को फिट रखने के लिए इसका सेवन करती है।

8. मलाइका अरोड़ा खान

मलाइका अरोड़ा खान तो ग्रीन टी पीने की काफी शौकीन है। वे बालों और हैल्थी स्किन के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करती है।

 

Related News