25 APRTHURSDAY2024 7:52:04 PM
Nari

घुटनों के बल चलने से शिशु को मिलते हैं कई फायदें

  • Updated: 02 Apr, 2018 12:50 PM
घुटनों के बल चलने से शिशु को मिलते हैं कई फायदें

बच्चे के आने से सारे घर में खुशी का माहौल होता है। मगर जब वह अपने घुटनों के बल चलना शुरू करता है तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। बच्चे के बल चलना बच्चे के विकास के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जिस तरह बच्चा धीरे-धीरे चलना शुरू करता है उसी तरह से उसके शरीर की लंबाई बढ़ने लगता है। इसके अलावा भी शिशु के शरीर को कई लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताएंगे।  

 

1. शरीरिक विकास के लिए
बच्चे का घुटने के बल चना उसके शरीरिक विकास के लिए अच्छा माना जाता है। इस तरह चलने से उसके शरीर की हड्डियां मजबूत और लचीली होती हैं। यही कारण है कि जब शिशु घुटने के बल चलना शुरू करें तो उसको प्रोटीन और कैल्शियम युक्त आहार खाने को दें।

 

PunjabKesari

 

2. बेलेंस बनाना सीखना
जब शिशु घुटनों के बल चलना शुरू करता है तो वह कभी इधर- गिरता है तो कभी उधर। फिर वह धीरे-धीरे बेलेंस बनाना सीख लेता है। मगर ध्यान रहे कि जब भी बच्चा घुटने के बल चले तो उसके आस-पास ही रहे।

 

3. दिमाग का विकास
घुटनों पर चलने से शिशु के दिमाग का विकास होता है। यही समय होता है जब शिशु का दायां और बांया मस्तिष्क आपस में सामंजस्य बनाना सीखता है। इस समय शिशु एक साथ कई काम करता है। इसमे दिमाग के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल होता है। 

 

PunjabKesari

4. अपनी रक्षा करना सिखना
जब बच्चा जमीन पर चलना शुरू करता है तो वह किसी कीड़े को देख कर उससे बचने के लिए उसको मार देता है। तो कई बार वह कीड़े को देखकर अपना रास्ता बदल लेता है क्योंकि इस समय तक उसको यह बात पता चल जाती है कि कौन सी चीज उसके लिए खतरनाक है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News