24 APRWEDNESDAY2024 8:19:03 AM
Nari

यहां हजारों साल पहले की गई कलाकारी आज भी है कायम

  • Updated: 03 Nov, 2017 03:34 PM
यहां हजारों साल पहले की गई कलाकारी आज भी है कायम

हमारे देश में बहुत सी एतिहासिक और धार्मिक इमारतें हैं, जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। अपने बच्चों को देश की अनमोल विरासत के बारे में जानकारी देना चाहते हैं तो इस बार देश की उन हिस्सों की सैर करें जो अपने अंदर सदियों पुराने इतिहास की खूबसूरत इमारतों को आज भी संजोएं बैठी हैं। 


1. क्रिमची
जम्मू कश्मीर में स्थित क्रिमची ऊधमपुर का एक छोटा- सा गांव है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर भारत का सबसे पुराना मंदिर है। जो पांडव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहीं पर खूबसूरत पचेरी हिल रिसॉर्ट भी है। जहां पर आप परिवार के साथ एंज्वाय भी कर सकते हैं। 

2. कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा हिमाचल की खूबसूरत घाटियों में से एक है। यहां पर आप खूबसूरत वादियां,हिमालय पिरामिड,मैसूर रॉक कट टैंपल,कांगड़ा फोर्ट, तारागढ़ फोर्ट के साथ और भी बहुत सी जगहों पर घूम सकते हैं। 

3. जागेश्‍वर
जागेश्वर में देखने के लिए बहुत पुराने और खूबसूरत मंदिर हैं। यहां पर 124 के करीब मंदिर हैं, इस जगह पर घूमनेे का अलग ही मजा है। 

4. खजुराहो
देश की पुरानी कला और संस्कृति को देखना चाहते हैं तो मध्‍यपद्रेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो का मंदिर फेमस है। अपने अनोखे स्थापत्य के लिए जाने जाते इन मंदिरों को देखने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट यहां आते हैं। 

5. वाराणसी
काशी के नाम से जाने जाते वाराणसी में भी प्राचीन मंदिर देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। ये शहर अपने अनेकों रंगो के कारण प्रसिद्ध है। 

6. पानीपत
पानीपत की लड़ाई बहुत प्रसिद्ध है। हरियाणा में स्थित इस जगह की खोज महाभारत काल के दौरान हुई थी। यहां पर म्यूजियम,मंदिर,  इब्राहीम लोधी की कब्रगाह के अलावा और भी बहुत सी जगहें हैं। 

7. भीमाटेक रॉक शेल्‍टर्स
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित यह जगह एक आर्कीयोलॉजिकल साइट है। इन गुफाओं को पाषाण काल के साथ जोड़ कर देखा जाता है। इन पत्थरों पर जानवरों के उकेरे गए चित्र उस समय के लोगों की कलाकृति दर्शातें हैं। कहा जाता है कि यह कलाकार हजारों साल पुरानी है। 
 

Related News