25 APRTHURSDAY2024 10:34:41 PM
Nari

धरती की 8 सबसे खूबसूरत जादुई जगहें, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 16 May, 2018 11:19 AM
धरती की 8 सबसे खूबसूरत जादुई जगहें, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खुबसूरत जगहें मौजूद है। इसके अलावा दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी है, जोकि खूबसूरत होने के साथ-साथ रहस्मयी भी है। इन्हें देखने के बाद कोई अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाता। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि खूबसूरत होने के साथ-साथ रहस्मयी भी है। आइए जानते है ऐसे नेचुरल और जादुई स्थानों के बारे में, जिस पर आपको विश्वास नहीं होगा।
 

1. न्यूजीलैंड, वेटोमो केव्स
न्यूजीलैंड में मौजूद वेटोमो केव्स नदी अंदर की तरह बहती है। इसकी असली खूबसूरती तो इसकी छत है। दरअसल, ऊपर छत पर चिपके ग्लो वोर्म्स अपने नीचे सिल्वर रंग के धागे छोड़ते है जो इनकी रोशनी की वजह से चमकती है। अंधेरे केव्स में चमकते ये ग्लो वोर्म्स और सिल्वर थ्रेड्स काफी खूबसूरत दिखते हैं और यह आसमान में तारों की तरह दिखाई देते हैं।

PunjabKesari

2. आइसलैंड, गलफलॉस
आइसलैंड के सबसे मशहूर जगहों में से एक गलफलॉस सोने की तरह चमकता है। दरअसल, इसपर सूरज की रोशनी के कारण यह चमकता है। इसके अलावा यहां बनने वाले रेनबो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

PunjabKesari

3. ऑस्ट्रेलिया, व्हाइट हैवन बीच
7 किलोमीटर तक फैले ऑस्ट्रेलिया के व्हीटसंडे आइलैंड के बीच की खूबसूरती देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इस बीच पर स्मोकिंग करना और कुत्तों को ले जाना बैन है। ऐसा यहां की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए किया गया है।

PunjabKesari

4. पेटागोनिया, मार्बल केव्स
अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर मार्बल केव्स पेटागुनिया की खूबसूरत को और भी बढ़ाती है। मार्बल और पानी से होने वाले रिएक्शन की वजह से इस केव्स के ऊपर ब्लू और ग्रीन रंग के छल्ले बन गए हैं। 6000 साल तक लगातार हुए रिएक्शन के बाद अब इस केव की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

PunjabKesari

5. अटलांटिक महासागर, The Bermuda Triangle
अटलांटिक महासागर में स्थित यह एक रहस्मयी और त्रिकोणीय क्षेत्र है। इसके सबसे खतरनाक और रहस्यमयी इसलिए कहते है क्योंकि इसके उपर से गुजरने वाला पता नहीं कहां पर गायब हो जाता है। इसके बावजूद भी लोग इसकी खूबसूरती देखने के लिए जान का जोखिम उठाते हैं।

PunjabKesari

6. मालदीव, वाधू आइलैंड
मालदीव में मौजूद इस छोटे से आइलैंड को 'द सी ऑफ स्टार्स' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यहां मौजूद फोस्फोरेसेंट फाइटोप्लैंक्टन की वजह से रात में बीच पर ये चमकदार नजारा दिखना आम बात है। रात के समय यहां ऐसा लगता हा मानो तारे समुद्र पर उतर आए हों।

PunjabKesari

PunjabKesari

7. स्कॉटलैंड, द फेयरी पूल्स ऑफ द आइल ऑफ स्काई
स्कॉटलैंड में मौजूद ये पूल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां का पानी इतना साफ है कि आप नीचे मौजूद रॉक्स को आराम से देख सकते हैं। इस ठन्डे पूल में आप इन रॉक्स के बीच में स्विमिंग भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

8. अमेरिका, हवासु फॉल्स
हवासु फॉल्स से गिरने वाले ग्रीन और ब्लू कलर के पानी की धार इस जगह को सपनों की दुनिया जैसी बनाती है। लाल चट्टानों से गिरता ये वॉटरफॉल अदभुत नजारा बनाता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News