20 APRSATURDAY2024 1:30:13 AM
Nari

थाई करी वेजीटेबल सूप

  • Updated: 01 Aug, 2017 05:09 PM
थाई करी वेजीटेबल सूप

इस तरह के मौसम में चाय से हट कर कुछ ऐसा पीने का मन होता है जो पीने में भी टेस्टी लगे। इसलिए आज हम आपके लिए थाई करी वेजीटेबल सूप लेकर आए है। इसे बनाना भी बेहद असान है।

सामग्री
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसून- 2
लौंग- 2
अदरक- 1 टेबलस्पून (कद्दूकस की हुई)
थाई करी पेस्ट- 2 टेबलस्पून
शकरकंदी- 1
बेबी बोक चॉए- 1 गुच्छा 
सब्जियां- 4 कप
कोकनेट मिल्क- 13 ग्राम
ब्राउन शुगर- 1/2 टेबलस्पून
चावल सेंवई नूडल्स- 3.5 ग्राम
प्याज- 1/2 गार्निश के लिए
नींबू- 1 गार्निश के लिए
हरा धनियां- 1 गुछा
सॉस- टेस्ट अनुसार

विधि
1. सबसे पहले गार्निश के लिए समान तैयार करें ताकि सूप बनने पर आप इसे डाल सकें। इसके बाद लहसून को काट कर अदरक को कद्दूकस कर लें। शकरकंदी को बराबर टुकड़ो में काट कर रख दें। अब बेबी बोक चॉए को अच्छी तरह धो कर इसकी हरी डंडियों को अलग करने के बाद दोनों को लंबा-लंबा काट लें।

2. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक, थाई लाल करी पेस्ट को डाल कर 1-2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें सब्जियां, शकरकंदी, बेबी बोकॉक की डंडियां डाल दें। इसे धीमी आंच पर रख कर 5-7 मिनट तक शकरकंदी नरम होने तक पकाएं।

3. इसके उबलने तक दूसरे गैस पर एक पैन में पानी डाल कर नूडल्स को उबाल लें। इसे 2-3 मिनट तक उबालने के बाद इसे छानने में छान कर एक साइड रख दें।

4. शकरकंदी पकने के बाद इसमें कोकोनेट मिल्क डालें। इसके बाद स्वादनुसार ब्राउन शुगर डालें। अब इसमें बेबी बोक चॉए को डाल कर अच्छी तरह पकाएं।

5. आखिर में इसमें प्याज, नींबू, हरा धनियां, और सॉस डाल कर गार्निश करें। आपका थाई करी वेजीटेबल सूप बन कर तैयार है। इसे बाउड में डाल कर सर्व करें।
 

Related News