18 APRTHURSDAY2024 7:53:14 AM
Nari

Teddy Day Special: अगर लड़का दे एेसा टेडी बियर तो समझ ले...

  • Updated: 10 Feb, 2018 11:28 AM
Teddy Day Special: अगर लड़का दे एेसा टेडी बियर तो समझ ले...

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। बाकी दिनों की तरह लव कपल्स के बीच यह दिन बहुत खास होता है। टेडी के जरिए वह अपने प्यार का इजहार करते है। लड़कियों को तो टेडी बियर बहुत पसंद होते है। टेडी को गले लगाकर सोना और उनसे बाते करना लड़कियों को बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो आज के दिन उसे टेडी देकर अपने दिल की बात कहें। 
PunjabKesari
गुलाब की तरह टेडी के रंग का भी अलग-अलग मैसेज देता है। एेसे में अपने पार्टनर के लिए टेडी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूरी रखें। आज हम आपको बताते है कि किस रंग का टेडी का क्या मतलब होता है। लड़की टेडी के रंग को देखकर ही जान लेगी कि आपके दिल में क्या है।

- रेड टेडी
अगर आप किसी को बेपनाह प्यार करते हैं तो उसे रेड टेडी दें। रेड टेडी को देखकर ही अापके पार्टनर को पता चल जाएगा कि आप उनसे कितना प्यार करते है। 

- पिंक टेडी
PunjabKesari
पिंक टेडी का मतलब प्यार की शुरुआत होना। अगर आपकी लव लाइफ अभी शुरू ही हुई है तो अपने पार्टनर तो पिंक टेडी दें। 

- येलो टेडी
येलो टेडी का मतलब फ्रेंडशिप। अपनी बैस्ट फ्रैंड को येलो टेडी देकर हैप्पी टेड डे विश करें। 

टेडी खरीदते समय ध्यान में रखें ये बातें 
पार्टनर के लिए ज्यादा डार्क रंग का टेडी न खरीदें। ध्यान रखें कि ट्रेडी सॉफ्ट हो क्योंकि लड़कियों को सॉफ्ट टेडी अधिक पसंद होता है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को दिल की शेप वाला टेडी भी गिफ्ट कर सकते है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News