16 APRTUESDAY2024 9:17:23 PM
Nari

बच्चे नहीं करेंगे हेल्दी चीजें खाने से मना, अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 21 Mar, 2018 12:59 PM
बच्चे नहीं करेंगे हेल्दी चीजें खाने से मना, अपनाएं ये टिप्स

बच्चों को जंक फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन जैसी ही बात हेल्दी चीजों की आती है तो वो मुंह बना लेते हैं। जंक फूड का सेवन बच्चों की सेहत बिगाड़ देता है। ऐसे में बच्चों को सेहतमंद चीजे खिलाना बहुत जरूरी है लेकिन उन्हें हेल्दी चीजें खाने के लिए मनाना आसान काम नहीं। मगर आपकी थोड़ी-सी कोशिश इस काम को आसान बना देगी। चलिए जानते है कुछ ऐसे आसान टिप्स, जिससे बच्चे आसानी से हेल्दी फूड खाने के लिए मान जाएंगे।
 

1. परिवार के साथ भोजन करना
बच्चों को पूरे परिवार के साथ बिठाकर भोजन करने की आदत डालें। बच्चे को जो चीजें पसंद न हो आप उनके सामने ही खाएं और उन्हें इसके फायदों के बारे में बताएं। बच्चों को धीरे-धीरे उन चीजों को खाने की आदत डालें, जिसे वह मना करता हो।

PunjabKesari

2. घर में हेल्दी चीजें रखना
घर पड़े जंक फूड को देखकर अक्सर बच्चे बिगड़ जाते है। इसलिए आप घर में हमेशा हेल्दी चीजें ही रखें। जंक फूड सामने नहीं होगा तो बच्चे खाने के लिए जिद भी नहीं करेंगे।
 

3. मिसाल देना
आप बच्चों को खाना खिलाने के लिए मिसाल दें सकते हैं। आप उन्हें बताएं कि उनके फेवरेट स्टार या कार्टून कैरेक्टर भी इन्हीं सब्जियों को खाकर स्ट्रैंग बने हैं। इससे वह भी सब्जियां खाने लग जाएंगे।
 

4. शॉपिंग पर ले जाएं साथ
जब भी आपको खान-पान की चीजे खरीदने जाना हो तो बच्चो को साथ ले जाएं। इससे आपको उनकी खान-पान की आदतों को पता चलेगा।

PunjabKesari

5. खान-पान का समय तय करना
बच्चों को वक्त बेवक्त खाने के लिए न दें। दिनभर में उनके खाने का समय तय करें। इसके अलावा अगर बच्चे किसी चीज के लिए जिद करते हैं तो उन्हें घर पर ही बनाकर देने की कोशिश करें, फिर चाहे वो जंक फूड ही क्यों न हो।
 

6. खाने के समय न डांटे
अगर बच्चा भोजन ठीक से न कर रहा हो तो उसे डांटे न। इससे बच्चा ठीक से भोजन नहीं करेगा और खाने की टेबल से जल्दी उठने की कोशिश करेगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News