20 APRSATURDAY2024 5:30:39 AM
Nari

ऐसे सिखाएं बच्चों को पैसों की बचत करना

  • Updated: 05 Feb, 2017 12:11 PM
ऐसे सिखाएं बच्चों को पैसों की बचत करना

पेरेंटिंग: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा अपने भविष्य में जाकर एक कामयाब इंसान बने। इसके लिए सबसे जरूरी है कि वह अपने बच्चे को शुरू से ही पैसों की बचत करना सिखाएं। उन्हें पैसे खर्च करने का सही तरीके बताएं। आपके ऐसा सिखाने पर वह फिजूलखर्चे और समय को बर्बाद करने दोनों से बच सकते हैं। तो आइए जानते बच्चों को पैसों की बचत करना किस तरह से सिखाया जा सकता हैं।

 

1. पॉकेट मनी

बच्चों को हमेशा हिसाब से पॉकेट मनी दें। अगर आप उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी देते हैं तो ऐसे में उन्हें फिजूलखर्चे करने की आदत पड़ सकती हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप उन्हें हिसाब से ही पॉकेट मनी दें। इससे बच्चा पैसे की बचत करना सीख जाता है।

2.  तोहफा 

बच्चों को किसी खास अवसर पर उनके बचाए हुए पैसों से बड़ा तोहफ़ा लेकर दें। एेसा करने से उन्हें बचत की वजह समझ आएगी। 
 
3. बैंक में सेविंग

बच्चों का सेविंग अकांउट खूलवाएं और उनको पैसे जमा करने की आदत सिखायें। जिससे वह फिजूलखर्ची करने से बच सकते है। साथ ही बताएं कि जो पैसे वह जमा कर रहे है, आगे चलकर यह उनके ही कम आएगे। जिससे वह आगे चल कर अपने लिए कोई भी जरूरी चीज बिना किसे से पैसे मांगे खरीद सकते है।

4. जितनी जरूरत उतना खर्च

बच्चों को सिखाएं कि उन्हें अपने खर्च का हिसाब किस तरह से रखना चाहिएं। ऐसा करने से बच्चों को उनकी बचत के बारे में पता चलेगा।

5. काम करवाएं

बच्चों को पैसे देने की जगह काम करने के लिए कहें ताकि उन्हें पता चले कि पैसे आसानी से नहीं कमाए जाते। बच्चों को फिजूलखर्ची की आदत न पड़ने दें बल्कि पैसों की अहमियत के बारे में बताएं। 
 

Related News