बारिश की वजह से मौसम में भी हल्का बदलाव आया है। ऐेसे में शाम के समय कुछ गर्मा-गर्म खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपको सूप बनाना सिखाएंगे जो स्वाद के साथ-साथ हैल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगा। तो चलिए हॉट एंड सोर सूप बनाने का तरीका
सामग्री
- 1/2 कप बारीक कटी बंदगोभी
- 1/2 कप बारीक कटी गाजर
- 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 1 चम्मच बारीक कटा अदरक
- 1/2 कप बारीक कटी मशरूम
- 1/2 कप बारीक कटा प्याज
- 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटी फली
- 2 चम्मच अरारोट
- 2 मक्खन तेल
- 1 बड़ा चम्मच सोया स
- 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत अनुसार पानी
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच सिरका
- 1 कप रैडीमेड फ्राईड नूडल्स
विधि
1. सबसे पहले एक पैन में प्याज, अदरक और लहसुन डालकर भूनें। जब प्याज अच्छी तरह पक जाए तो इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डाल दें और एक बार दोबारा अच्छी तरह फ्राई करें।
2. जब सभी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं तो इसमें पानी मिला दें और उबाल आने तक पकाएं।
3. अब इसमें सोया सॉस और चिली सॉस डालकर पकाएं।
4. दूसरी तरफ एक कटोरी में अरारोट लें और उसमें थोड़ा-सा पानी डालकर घोल बना लें। अब इस घोल को भी सूप में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें।
5. अरारोट डालने के बाद जब सूप गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो इसमें नमक, काली मिर्च और सिरका डालकर मिक्स करें।
6. अब 5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आपका सूप तैयार है। इसे सूप बाउल में डालें और ऊपर से रैडीमेड फ्राईड नूडल्स डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।