24 APRWEDNESDAY2024 6:16:38 AM
Nari

विशाल समुद्री चट्टान पर बना है इंडोनेशिया का यह मशहूर मंदिर

  • Updated: 13 Mar, 2018 04:08 PM
विशाल समुद्री चट्टान पर बना है इंडोनेशिया का यह मशहूर मंदिर

भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रभाव न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में दिखाई देता है। वहीं इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों की काफी महत्ता है। इंडोनेशिया में कई प्रसिद्ध मंदिर है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते है। आज हम आपको  इंडोनेशिया एक ऐसे प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी गिनती विश्व के अत्यधिक खूबसूरत मंदिरों में होती है। आइए देखते है इंडोनेशिया के इस मंदिर का इतिहास और खूबियां। 

PunjabKesari
इंडोनेशिया का तनह लोट मंदिर,बाली
भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर16वीं शताब्दी निर्मित बताया जाता है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। 

PunjabKesari
इस चट्टान की चोटी पर पर्यटकों के लिए रेस्तरां बनाये गए हैं। बताया जाता है कि तट पर स्थित इस मंदिर एको हजारों वर्षों के दौरान समुद्री पानी के ज्वार से हुए क्षरण के फलस्वरूप यह आकृति प्राप्त हुई है, जो इस मंदिर को और भी खूबसूरत बनाए हुए है।
PunjabKesari

मंदिर का इतिहास 
माना जाता है पुरा तनाह लोत का निर्माण 16वीं शताब्दी में पुजारी निरर्थ ने कराया था, जिसे इस स्थान की सुंदरता ने मोह लिया। कुछ मछुआरों ने उन्हें देखा और उन्हें उपहार प्रदान किए। उन्होनें मछुआरों से इस स्थान पर बाली के समुद्री देवता के मंदिर के निर्माण का आग्रह किया।

Related News