24 APRWEDNESDAY2024 6:13:37 PM
Nari

शाइनी और मजबूत बालों के लिए अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 16 Jun, 2017 05:36 PM
शाइनी और मजबूत बालों के लिए अपनाएं ये उपाय

बालों को मुलायम करने के घरेलू उपाय : दही खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है लेकिन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  दही को सूपर फ़ूड भी कहा जाता है और इसके स्वस्थ लाभ के कारण पूरी दुनिया के लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं| दही में पाचन को अच्छा करने वाले गुड बॅक्टीरिया तो पाए ही जाते हैं साथ ही इसमे उच्च क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही यह बहुत ही अच्छा ब्यूटी प्रॉडक्ट है।  इसका उपयोग बालों में भी करते है, जिससे आपके बालों में एक अलग सी चमक देखने को मिलेगी और इससे बालों का रूखापन भी दूर होता है। जाने इसके फायदे।


1. दही और शहद को मिला कर इसका पेस्ट बना लें। 20 मिनट के बाद बाल धो लें। इससे बाल सोफ्ट हो जाएंगें।

2. दही कंडीशनर का भी काम करता है। इसे बालो पर अच्छे से लगाएं और थोडी देर के लिए एेसे ही छोड दें। आधे घण्टे बाद धो ले।

3. बालों के झड़ने पर इसमें कुछ करी पत्तियां मिलाएं और बालों पर लगाए। इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

4. रुसी होने पर दही में कुछ बूंदे नींबू की मिला कर पेस्ट तैयार करें और बालों में लगाएं।इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें।

5. दही में नीरियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों को बढ़ने में फायदा होगा। 

Related News