24 APRWEDNESDAY2024 5:11:33 AM
Nari

मक्खियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

  • Updated: 08 Apr, 2017 03:17 PM
मक्खियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

पंजाब केसरी (इंटीरियर) : गर्मियों के मौसम में मक्खियों की वजह से बहुत परेशानी होती है। खाने की चीजों पर मक्खियां आकर बैठ जाती हैं। मीठे फल मक्खियों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करते हैं जिससे फलों कोे काटने पर मक्खियां उन पर बैठ जाती हैं। ऐसे में उन फलों को खाने का मन नहीं करता। कुछ आसान तरीके अपनाकर मक्खियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

1. फलों के छिलके
गर्मियों में आम, तरबूज या कोई और मीठा फल खाते समय मक्खियां आस-पास आ जाती हैं जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में मक्खियों को दूर भगाने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए छिलकों को किसी जार में रखें और ऊपर से प्लास्टिक शीट से ढक कर रबड़ लगा दें। इस जार में मक्खियों के प्रवेश की जगह बनाएं। इससे छिलकों की महक से मक्खियां अंदर चली जाएंगी लेकिन बाहर नहीं आ सकेंगी। 

2. वाइन की बोतल
कई बार किचन में पड़े फलों या सब्जियों के ऊपर मक्खियां बैठ जाती हैं जिसे बार-बार जाकर हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में वाइन की बोतल का इस्तेमाल करके मक्खियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए वाइन की खाली बोतल में थोड़ी-सी शराब रहने दें और उसका ढक्कन खोल कर रखें। इस बोतल को उस जगह रखें जहां मक्खियां ज्यादा आती हों। वाइन की सुगंध से आकर्षित होकर मक्खियां बोतल में चली जाएंगी।

3. एप्पल साइडर सिरका
मक्खियों को खमीर की खुशबू काफी अच्छी लगती है। एप्पल साइडर सिरका सेब का खमीर निकालकर ही बनाया जाता है। इस सिरके का एक कप गर्म करके उसे मक्खियों के आने की जगह पर रख दें। गर्म करने की वजह से इसकी सुगंध ज्यादा फैल जाती है जिससे मक्खियां आकर्षित होकर इस सिरके में चली जाती हैं।

4. सुगंधित तेल
कोई भी खुशबू वाला तेल जैसे वेंडर, नीलगिरी, पुदीना और लेमन ग्रास का इस्तेमाल करके भी मक्खियों को दूर किया जा सकता है। कमरे या रसोई में इस तेल को छिड़कने से मक्खियां नहीं आती।


 

Related News