20 APRSATURDAY2024 4:29:07 PM
Nari

अबॉर्शन के बाद खुद को इस तरह सभालें! (Pix)

  • Updated: 26 Oct, 2016 07:05 PM
अबॉर्शन के बाद खुद को इस तरह सभालें! (Pix)

गर्भपात के बाद महिला शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो जाती है। किसी महिला को इस स्थिति से निकलने के लिए काफी समय लगता है। पहले तीन महीनों में गर्भपात होने के चांस बहुत ज्यादा होते है इसी कारण कई महिलाएं अपनी प्रैग्नेंसी को छुपाती है। 


शारीरिक स्वास्थ्य के लिए

अबॉर्शन होने के बाद शरीर कमजोर हो जाता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे कम होते है। अबॉर्शन के एक या दो हफ्ते में ब्लीडिंग भी रूक जाती है। इस स्थिति के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भपात के बाद कमजोरी बहुत महसूस होती है। शरीर को स्वस्थ होने के लिए कम से कम एक महीना लग जाता है। एेसे में खुद का ख्याल रखें। ब्लीडिंग ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
 
मानसिक स्वास्थ्य के लिए

अबॉर्शन के बाद महिला के मन पर गहरा असर पड़ता है। एेसे में परिवार वालों का सहारा महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। कई महिलाएं इन सबके पीछे खुद को जिम्मेदार मानने लगती है। इस सिचुएशन में महिला के पति को कोशिश करनी चाहिए कि वो खुश रहें। कहीं बाहर ले जाकर उनका मुड ठीक करने की कोशिश करें ताकि वो गुजरी हुई बातों से बाहर आ सके।

Related News