18 APRTHURSDAY2024 10:11:02 PM
Nari

इन जरूरी बातों को ध्यान में रख कर हीं करें पनीर का सेवन

  • Updated: 02 Apr, 2017 10:44 AM
इन जरूरी बातों को ध्यान में रख कर हीं करें पनीर का सेवन

पंजाब केसरी ( सेहत) :  पनीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसको जरूरत से ज्यादा खाने से नुकसान भी हो जाता है। पनीर में ज्यादा फैट होता है जिस वजह से इसे सतुंतिल मात्रा में ही खाना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार पनीर के सेवन से सेहत को फायदा होता हैं लेकिन इसे खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


पनीर के फायदे -
-
पनीर में  विटामिन-डी और कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे इसे खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।
- गर्भवती महिला को पनीर जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और आयरन गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- पनीर में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए बहुत बढ़िया होता है। मासंपेशियों में दर्द से परेशान लोगों को पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
- पनीर के सेवन से पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसमें पाया जाने वाला फॉस्फेट खाने को पचाने में मदद करता है।
- इसमें एंटी ऑक्सीडैंट होता हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाता है जिससे शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।


ध्यान में रखने की बातें - 
1.
पनीर बनाने के लिए नमक का इस्तेमाल होता है जिस वजह से इसमें काफी मात्रा में सोडियम होता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उन्हें पनीर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

2. कुछ लोग पनीर को कच्चा ही खाना पसंद करते हैं लेकिन इससे बैक्टीरिया फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा इसे पका कर ही खाना चाहिए।

3. पनीर के अधिक सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे दिल संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

4. रात के समय पनीर की सब्जी खाने से यह जल्दी नहीं पचता जिससे पेट खराब हो जाता है या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
 

Related News