नई-नई जगहों पर जाना किसे पंसद नहीं होता। अक्सर लोग मन की शांति और कुछ नया देखने के लिए हर बार नई जगह पर जाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को पर्वत, झीलें, गांव, रेगिस्तान और गुफाओं की सैर करना बहुत पंसद होता है उन्हेंने इन सब की सैर करने के लिए विदेशों में जाने की जरूरत नहीं हैं। अपने देश यानि भारत में भी एेसी जगहों की भरमार है। आज हम आपको कुछ एेसे ही जगह के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारें में।
खिमसार ड्यून विलेज (राजस्थान)
चारों तरफ से रेत से घिरा यह गांव किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बुहत सुंदर होता है। अगर आप नवंबर महीने में कहीं घूमने जाने के बारें में सोच रहें हैं तो खिमसार ड्यून विलेज बेस्ट ऑप्शन है।
बोर्रा गुफाएं
इस गुफा की ऊचांई 2,313 फीट है यह भारत की सबसे गहरी गुफाओं में से एक है। आंध्र प्रेदश की इस गुफा में पारा, सोडियम और हैलोजन लैंप होने के कारण यह बहुत ही आकर्षक है। आप यहां सालभर में कभी भी जा सकते हैं।
लोकटक झील
लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी झील है। नवंबर से मार्च तक का समय मणिपूर की झिल को देखने के लिए अच्छा है। यह झील दुनिया की सबसे सुंदर और खूबसूरत झीलों मे से एक है।
चांद बावड़ी
राजस्थान के उदयपुर में स्थित यह कुआ देखने में बहुत खूबसूरत है। इसकी 3500 सीढ़िया और 13 कमरे हैं। यह 800 ईस्वीं में बनाया गया था।
फुगतल मठ
धार्मिक लोगों घुमने के लिए यहां जा सकते हैं। इस मठ में 70 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु रहते हैं। यह मठ देखने में बहुत सुंदर हैं। जून से सितंबर महीने में यहां घूमने जा सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP