20 APRSATURDAY2024 5:05:33 AM
Nari

हमेशा रहेंगे हैल्दी अपनाएं ये 5 आदतें

  • Updated: 25 Aug, 2017 12:32 PM
हमेशा रहेंगे हैल्दी अपनाएं ये 5 आदतें

हैल्दी जीवन जीने के लिए कुछ नियमों को अपनी जिंदगी में ढालना बहुत जरूरी है। अच्छी आदतों अगर आप खुद अपनाएंगे तो बच्चे आपको जरूर फॉलो करेंगे। एकदम से लाइफस्टाइल में बदलाव लाने से सेहत पर धीरे-धीरे पड़ता है लेकिन इससे आपको स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जबकि खराब लाइफस्टाइल होने पर ब्लड प्रैशर, डायबिटीज,पेट की गैस के साथ-साथ और भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार भी तभी हैल्दी रहेगा जब आप पहले खुद के लाइफस्टाइल में कुछ नियम अपनाएंगे। 


1. रात को खाएं ये खाना
रात को खाना हमेशा हल्का-फुल्का ही खाना चाहिए। हैवी भोजन करने से पचान क्रिया में परेशानी पैदा हो सकती है। रात के समय रोटी और सब्जी ज्यादा खाने की बजाए सलाद खाएं। 

2. मोबाइल से बनाएं दूरी
रात का समय आराम का समय होता है। फोन का इस्तेमाल रात के समय करने से मन भटकता रहता है। जिससे नींद में परेशानी पैदा होती है। रात को हमेशा जल्दी सोएं और सोशल मीडीया जैसी चीजों से दूरी बना कर रखें। 

3. सुबह जल्दी उठे 
देर से सोना और देर से जागना सेहत पर भारी पड़ सकता है। सुबह के समय व्यायाम,एक्सरसाइज और मेडीटेशन करने से सेहत अच्छी रहती है। इससे आप सारा दिन फ्रैश रहेंगे। 

4. हरी सब्जियों का सेवन
अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां,सलाद,जूस और फलों को शामिल करें। अंकुरित अनाज और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है। 

5. नहाने से पहले करें मसाज 
हर रोज नहाने से पहले नारियल या फिर ऑलिव ऑयल से बॉडी की मसाज जरूर करें। इससे बॉडी में स्फुर्ति बनी रहती है। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 

Related News