24 APRWEDNESDAY2024 5:00:23 PM
Nari

ताज महल ही नहीं आगरा में और भी हैं कई खूबसूरत जगहें

  • Updated: 19 Mar, 2017 06:02 PM
ताज महल ही नहीं आगरा में और भी हैं कई खूबसूरत जगहें

ट्रैवलिंग : मुगलों का शहर आगरा दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी पर आता है। यह एक ऐसा शहर है जो ताज महल की वजह से मशहूर है। दूर-दूर से पर्यटक ताज-महल देखने के लिए ही आगरा जाते हैं। ताज महल के इतिहास के बारे में सब लोग जानते हैं। इसकी खूबसूरती को देखने क लिए लोग यहां घूमने आते हैं लेकिन इसके अलावा भी आगरा शहर में घूमने के लिए बहुत-सी जगह हैं जिनके बारे में लोगों ने कम ही सुना होगा। ये जगहें ताजमहल जैसी खूबसूरत तो नहीं लेकिन इनके भी अपने इतिहास हैं। आइए जानिए उन जगहों के बारे में

1. ताज महल
 आगरा शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में ताज-महल का नाम सबसे पहले आता है। सफेद संगमरमर से बनी इस जगह को बनाने में 22 साल लगे। इसको बनाने में 20 हजार मजदूरों और 32 कारीगरों नें काम किया। मुगलों के राजा शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी को तोहफा देने के लिए बनवाया।

2. आगरा फोर्ट 
 यह मुगल साम्राज्य का शाही किला था। अब इसे आगरे का किला भी कहते हैं। यह ताज-महल से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। ईंटों से बने इस किले की खूबसूरती देखने पर ही बनती है।

3. इटिमाद-उद-दौलह की कब्र
इस जगह पर मुगलों की कब्रें हैं। कई मुगल शासकों के मकबरे यहां बनाए गए है। इसे ताज महल की तरह ही सफेद संगमरमर से बनाया गया है इसलिए इसे छोटा ताज-महल भी कहते हैं। यह जगह आगरा के मोतीबाग में स्थित है।

4. पंच महल
यह पांच मंजिलों से बनी इमारत है जिसे राजा अकबर ने अपनी खुशी से बनवाया था। इस महल का इस्तेमाल वह अपने आराम और मनोरजंन के लिए करते थे। महल की प्रत्येक मजिंल आकार में नीचे वाली मंजिल से छोटी है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यह आगरा के  फतेहपूर सिकरी में स्थित है। 

5. अकबर की कब्र
तीसरे मुगल शासक अकबर ने 1600 सन् में इस मकबरे का काम शुरू करवाया। लाल इंटों से बने इस मकबरे को बनने में काफी साल लगे। इसके चारों और सुंदर फूलों का बगीचा है। इस मकबरे के बनते समय ही मुगल शासक अकबर की मौत हो गई और उनके पुत्र जहांगीर ने उनकी कब्र को यहीं दफना दिया। इस मकबरे का ऊपरी भाग सफेद संगमरमर का है जो देखने में बहुत सुंदर है।

6. मेहताब बाग
यह यमुना नदी के बांयी तरफ और ताज महल के विपरीत दिशा में स्थित है। इसे चाँदनी बाग भी कहते हैं। इस बाग का निर्मान भी मुगलों ने ही किया था। पेड़-पौधों और खूबसूरत फूलों से भरा यह बगीचा बहुत सुंदर है। 1995 में वन-विभाग ने इस बाग में 25 फव्वारे और बीच में छोटा-सा तालाब बनवाया जिससे यह और भी सुंदर हो गया।  


 

Related News